https://uaeembassy-newdelhi.com/ https://lafrance-equipment.com https://brotherstruckingcompany.com/ OLE777 https://usbk.smpmuh36.sch.id/ slot gacor maxwin https://clasesmagistralesonline.com/ https://aandrewharrisoncpa.com/ https://local-artists.org/ https://gaellelecourt.com/
पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की अनोखी पहल, गरीबों के चेहरे पर लाई मुस्कान - बेबाक भारत II बेबाक भारत की बेबाक खबरें

पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह की अनोखी पहल, गरीबों के चेहरे पर लाई मुस्कान

1 min read

गाजीपुर (विकास राय): पूर्व पर्यटन मंत्री ओमप्रकाश सिंह के निर्देश पर समाजवादी पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने दिलदारनगर भदौरा आदि बाँसफोर डोम बस्तियों में जाकर होली के पर्व के मद्देनजर गरीब लोगों के चेहरों पर मुस्कान लाने की कोशिश की गई। इस दौरान पूर्व पर्यटन मंत्री ओम प्रकाश सिंह के छोटे पुत्र राहुल राज एवं पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने गरीब महिलाओं को साड़ियां और पुरुषों को लूंगी कुर्ते चप्पल मिष्ठान आदि प्रदान किया। इस मौके पर पूर्व मंत्री प्रतिनिधि मन्नू सिंह ने कहा कि हर साल की भांति इस वर्ष भी पूर्व पर्यटन मंत्री के निर्देश पर रंगोत्सव के पावन पर्व होली की खुशियां गरीबों तक पहुंचाने की कोशिश की गई है। मालूम हो कि होली दिवाली आदि त्योहारों पर ओमप्रकाश सिंह ऐसी ही गरीब बस्तियों में त्योहारों की खुशियां उपहारों के जरिए पहुंचाने का कार्य करते आ रहे हैं। उपहार वितरण के दौरान दिलदारनगर सपा नगर अध्यक्ष अजय गुप्ता समेत तमाम लोग मौजूद रहे।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!