सेण्ट जान्स स्कूल सिद्दिकपुर में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर कार्यक्रम का आयोजन

जौनपुर (विकास राय): सेन्ट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर, जौनपुर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिलाओं के लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस अवसर पर जनपद के अनेक सामान्य और विशिष्ट महिलाएँ उपस्थित रहीं।इस कार्यक्रम में उपस्थित समस्त महिलाएँ मुख्य अतिथि थीं।

विशिष्ट अतिथियों श्रीमती संगीता यादव,नगरपालिका अध्यक्ष श्रीमती माया टण्डन,डॉक्टर चित्रलेखा सिंह,किरण मिश्रा एवं प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने दीप जलाकर कार्यक्रम की शुरुआत की।सेन्टजान्स स्कूल की शिक्षिकाओं ने प्रार्थना गीत एवं नृत्य प्रस्तुत किया।मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए श्रीमती संगीता यादव ने दहेज जैसी कुप्रथा पर प्रहार करने का आग्रह किया।श्रीमती माया टण्डन ने कहा कि महिला पुरुष एक दूसरे के पूरक हैं।समाज के निर्माण में दोनों की सहभागिता अनिवार्य है।

इस कार्यक्रम का नाम अभिव्यक्ति रखा गया जिसमें डॉक्टर मधुलिका अस्थाना,कवयित्री विभा तिवारी,डॉक्टर चित्रलेखा सिंह,डॉक्टर सीमा सिंह आदि ने नारी सशक्तिकरण पर अपने विचार अभिव्यक्त किए।कार्यक्रम में मंच संचालन विद्यालय की अध्यापिका श्रीमती चंचल सिंह एवं श्रीमती प्रियंका सिंह ने किया।श्रीमती नीलम मिश्रा ने नारी सशक्तिकरण एवं महिला दिवस मनाने के कारण पर प्रकाश डाला।श्रीमती जया मिश्रा ने उपस्थित महिलाओं के प्रति आभार प्रकट किया।

इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस की शुभकामना दी एवं अपनी माता जी को याद करते हुए कहा कि वे जो कुछ भी हैं अपनी माता जी के कारण ही हैं।माँ ने बचपन में धर्म और समाज के प्रति जागरूक किया जिसके परिणामस्वरूप वे पुरोहित बने और समाज और धर्म के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभा रहे हैं।

इस अवसर पर वायस ऑफ लखनऊ के ब्यूरोचीफ श्री रामदयाल द्विवेदी,विद्यालय के शिक्षक पीएस यादव,प्रवीण उपाध्याय,सन्तोष त्रिपाठी,नीरज मिश्रा,आर आर प्रसाद,तबस्सुम मैम समेत ढेर सारे लोग उपस्थित रहे।

About Post Author