बिखरा समाज कभी विकास नही कर सकता हॆ इसलिए संगठित होना आवश्यक है- जगदीश कुशवाहा

बिखरा समाज कभी विकास नही कर सकता हॆ इसलिए संगठित होना आवश्यक है- जगदीश कुशवाहा
गाज़ीपुर। कुशवाहा महासभा की बैठक रविवार को महात्मा ज्योतिबा राव फूले पब्लिक स्कूल में संपन्न हुई। इस बैठक में महासभा के संगठन के उत्थान, विकास व समाज की आर्थिक मजबूती तथा राजनैतिक भागीदारी आदि मुद्दों पर गंभीरता से विचार विमर्श किया गया। महासभा के जिलाध्यक्ष रामराज सिंह कुशवाहा ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि समाज में जन्मे महापुरुषों ने देश व पूरे विश्व को अपने विचारों व दर्शन से प्रभावित किया है। उन्होंने कहा कि संगठन में अपार शक्ति होती है। मजबूत संगठन से ही सब कुछ हासिल किया जा सकता है और संगठन से ही राजनैतिक भागीदारी मिलेगी तथा विकास के सारे रास्ते खुलेंगे। कुशवाहाए मौर्य, शाक्य, सैनी आदि उपनामों से प्रदेश के प्रत्येक जनपदो में समाज की मजबूत उपस्थिति है। समाज को उपेक्षित करने वाले दलों को विधानसभा के चुनाव में गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। मुहम्मदाबाद निवासी किसलय कुशवाहा को यूपी एस सी पास करने पर बधाई देते हुए कहा कि किसलय ने पूरे समाज का नाम रौशन किया है। इनसे बच्चों को प्रेरणा लेनी चाहिए। पूर्व सांसद जगदीश सिंह कुशवाहा ने कहा कि समाज के सर्वांगीण विकास के लिए समाज अपने बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रेरित करें। शिक्षित समाज ही विकास की दौड़ में आगे बढ़ सकता है। पूरे देश में हमारी आबादी 14% से ज्यादा है परंतु राजनीतिक भागीदारी से वंचित है। बिखरा हुआ समाज कभी विकास नहीं कर सकता। पूर्व विधान परिषद सदस्य बृजभूषण कुशवाहा ने कहा कि इतिहास से हमें सबक लेने की जरूरत है जो समाज अपने महापुरुषों के इतिहास को भूल जाता है वह समाप्त हो जाता है। हमें अपने मतभेदों को भुलाकर समाज की एकता को कायम करना चाहिए। समाजवादी पार्टी के पूर्व जिलाध्यक्ष राजेश कुशवाहा ने कहा कि हमारा अतीत अत्यंत गौरवशाली रहा है।जिस सामाजिक क्रांति का बीज 19वीं सदी में महात्मा फुले बोया था उनके विचारों को आगे बढ़ाने की जरूरत है। हमारी रगों में चन्द्गगुप्त मौर्यएसम्राट अशोक जैसे महान शासकों व शहीद उधम सिंह व शहीद जगदेव प्रसाद जैसे क्रांतिकारी विचारकों का खून विद्यमान है। आवश्यकता पड़ने पर शहीद उधम सिंह व शहीद जगदेव प्रसाद जैसे क्रांतिकारी विचारकों की तरह कदम भी उठाने पड़ेगे तभी आपको हक व अधिकार मिलेगा। नौजवानों का आह्वान करते हुए कहा कि आपका उत्साही कदम व सकारात्मक सोच समाज में क्रांति पैदा कर सकता है। इतिहास उन्ही को याद करता है जो इतिहास बनाने का काम करते हैं।आज समाज के सामने पहचान का संकट हैएउसको समाप्त करने के लिए राजनीतिक रूप से शक्तिशाली बनना होगा तभी समाज मुख्य धारा में शामिल हो सकता है। बैठक के अंत निर्वाचित ग्राम प्रधानएक्षेत्र पंचायत सदस्यों व यू०पी०एस०सी०जैसी प्रतिष्ठित परीक्षा में किसलय कुशवाहा के चयनित होने पर उनके पिता सदानंद दास को अंगवस्त्रम देकर सम्मानित किया। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता राम राज कुशवाहा ने किया इस बैठक में मुख्य रूप से श्याम नारायण कुशवाहा देवनाथ कुशवाहा संतोष कुशवाहा ब्लाक प्रमुख रामेश्वर कुशवाहा मुरली कुशवाहा धनंजय कुशवाहा जयप्रकाश कुशवाहा अनिरुद्ध कुशवाहा अलगू कुशवाहा लालू कुशवाहा अनिल कुशवाहा नरेंद्र कुशवाहा अशोक कुशवाहा ;पत्रकार प्रभुनाथ कुशवाहा शिवकुमार कुशवाहा अनुज अकेला मानसिंह कृष्णा मौर्या भैरव कुशवाहा दीपक कुशवाहाए राजेश कुशवाहा सोनू कुशवाहा योगेश्वर कुशवाहा उतेन्द्र कुशवाहा आदि गणमान्य लोग उपस्थित रहे इस कार्यक्रम का संचालन राजेश कुशवाहा ने किया।