गाजीपुर भारतीय जनता पार्टी ने महिला पदाधिकारियों की सूची जारी की, किसको क्या मिली जिम्मेदारी

गाजीपुर। भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष साधना राय और भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के संयुक्त हस्ताक्षर से बुधवार को पदाधिकारियों की सूची जारी की गई । जिसमें उपाध्यक्ष पद पर रीमा खरवार, नीलम सिंह, प्रियंवदा मिश्रा, रंभा राय, महामंत्री पद पर माया सिंह, साक्षी श्रीवास्तव तथा मंत्री के लिए बुच्ची बिंद, रेखा राय, कंचन गिरि ,ज्योति सोनकर, मीडिया प्रभारी पर लालमुनी देवी गोड़, कोषाध्यक्ष पद पर शुभा राय, कार्यालय प्रभारी के लिए सुनीता सिंह, सोशल मीडिया प्रभारी- गुड्डी पांडेय ।इसके अलावा सदस्य पद पर रंजना चौहान, सरस्वती पाठक, रीना सिंह, मंजू राम, गीता यादव भारती उपाध्याय, करुणा श्रीवास्तव, मधु सिंह, चंदा देवी, सुखा बिंद, अंजना देवी, सरिता पांडेय, सुमित्रा सिंह, संगीता बनवासी, उर्मिला देवी एवं देवंती राजभर को बनाया गया है

पदाधिकारियों की सूची क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा की उपस्थिति में जारी किया गया।इस अवसर पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, दया शंकर पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशीकांत शर्मा, जिला मंत्री सुरेश बिंद उपस्थित थे।

About Post Author