गिरी जल-जमाव की गांज, आठ सफाई कर्मी निलंबित बोले डीपीआरओ, जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर इन्हें सेवा से किया जाएगा बर्खास्त

गिरी जल-जमाव की गांज, आठ सफाई कर्मी निलंबित

बोले डीपीआरओ, जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर इन्हें सेवा से किया जाएगा बर्खास्त

गाजीपुर। डीपीओरओ ने सफाई कार्य में लापरवाही बरतने के आरोप में रजदेपुर देहाती के इलाकों में तैनात 8 सफाई कर्मियों को शनिवार को निलंबित कर दिया। इनके खिलाफ जांच बैठा दिया। डीपीआरओ के इस कार्रवाई से सफाई कर्मियों में हड़कंप मच गया है।
मालूम हो सदर ब्लाक के रौजा क्षेत्र के रजदेपुर, मिश्रौलिया, चंदन नगर कालोनी, चंद्रशेखर नगर कालोनी, टेढ़वा आदि मुहल्लों में पिछले कई दिनों से जल-जमाव लगा हुआ है। सैकड़ों घर पानी से घिरे हुए हैं। इससे सैकड़ों लोग परेशान है। इसकी जानकारी होने पर शुक्रवार की शाम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने जल-जमाव वाले इलाकों का निरीक्षण किया था। इस दौरान समस्या को देखते हुए नाराजगी व्यक्त किया था और संबंधितों को फटकार लगाते हुए शीघ्र पानी निकासी की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया था। इसके बाद हरकत में आए अधिकारियों ने आधा दर्जन से अधिक पम्प लगवाकर पानी निकासी का कार्य प्रारंभ करा दिया था। इधर जल-जमाव की समस्या को लेकर डीपीआरओ रमेशचंद उपाध्याय की भी त्योरी चढ़ गई। सफाई कार्य में लगे आठ सफाई कर्मियों को निलंबित कर दिया। डीपीआरओ ने बताया कि अपने दायित्वों का निर्वहन न करने तथा लापरवाही बरतने एवं आपदा की स्थिति में कर्तव्य हीनता करने के आरोप में कुल 8 सफाई कर्मचारियों को निलंबित किया गया है। जांच के उपरांत दोषी पाए जाने पर इन्हें सेवा से बर्खास्त किया जाएगा।

About Post Author