बालिका दिवस पर लूर्दस काॅनवेन्ट स्कूल में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम

बालिका दिवस पर लूर्दस काॅनवेन्ट स्कूल में आयोजित हुआ विविध कार्यक्रम
गाजीपुर। शनिवार को लूर्दस काॅनवेन्ट बालिका इण्टर काॅलेज में बालिका दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। जिसकी मुख्य अतथि किशोर न्याय बोर्ड की सदस्या माया सिंह रहीं। इस कार्यक्रम के तहत फैन्सी ड्रेस प्रतियोगिता तथा विभिन्न खेलों मे (सम्य़क दौड़, संतुलन दौड़, रिले दौड़, लंगड़ी दौड़, 100 मी. दौड़, साइकिल दौड़, कबड्डी) का आयोजन विद्यालय प्रांगण में किया गय। जिसमें छात्राओं ने पूरे जो और उत्साह के साथ अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इसमें प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को प्रधानाचार्य सिस्टर अल्फोन्सा द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर छात्राओं ने नारी के सशक्तिकरण के रूपों का परिचय सावित्री बाई फुले तथा फातिमा जैसी महान नारियों के जीवन पर आधारित नृत्य नाटिका द्वारा प्रस्तुत किया गया। कार्यक्रम के अन्त में मुख्य अतथि ने छात्रओं को जागरुक करते हुए कहा कि आज के परिवेश में सरकार द्वारा महिलाओं को सशक्त व स्ववलंबी बनाने के लिए कई योजनाएं चला रही है। बालिकाएं आज प्रबल इच्छा शक्ति के साथ आगे बढ रहीं है।
प्रधानाचार्या सिस्टर अल्फोन्सा द्वारा धन्यवाद ज्ञापित किया गया। सर्वप्रथम छात्राओं ने मुख्य अतिथि काे गार्ड ऑफ ऑनर दिया। उसके बाद मुख्य अतिथि और प्रधानाचार्या ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उसके बाद छात्राओं ने एक से बढ़कर एक समसामयिक प्रार्थना नृत्य, स्वागत गान, नृत्य, समूह गान, सामूहिक नृत्य प्रस्तुत कर के अभिभावको और सभी गणमान्यजनों का मन मोह लिया। उसके बाद प्रधानाचार्या सिस्टर अलफोन्सा ने आज के परिवेष में महिलाओं की भूमिका का उल्लेख करते हुए बालिकओं को सशक्त बनाने पर जोर दिया।