भाजपा में सभी वर्ग के लोगों को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त है:राज्य मंत्री डॉ संगीता बलवंत

भाजपा में सभी वर्ग के लोगों को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त है:राज्य मंत्री डॉ संगीता बलवंत
गाजीपुर। वंशवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले लोग समाज के किसी भी वर्ग का भला नहीं कर सकते।भारतीय जनता पार्टी वंशवाद, जातिवाद और परिवार वाद की राजनीति मे विश्वास नही करती। यहाँ सभी जाति, धर्म और वर्ग के लोगों को समान सम्मान और अधिकार प्राप्त है। यह बात उत्तर प्रदेश सरकार की सहकारिता राज्य मंत्री डा संगीता बलवन्त ने सोमवार को भाजपा जिला कार्यालय पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला कार्यसमिति के प्रथम बैठक मे कही। उन्होंने कहा की विगत सात वर्षों मे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व मे समाज मे राजनीति के प्रति विश्वास का आधार मजबूत हुआ है, वही प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश से अपराध को नियंत्रित करके लोगों के मन से भय को विलुप्त किया है। उन्होंने कहा की पिछड़े वर्ग का विकास और विश्वास भाजपा मे पुरी तरह निहित है।
राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान ने कहा की उ प्र सरकार पिछड़ो के विकास के लिए लगातार काम कर रही है। जिसका परिणाम यह है की कोरोना जैसी वैश्विक महामारी मे भी राज्य की विकास की गति रुकी नहीं है। जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की देश एवं प्रदेश की कुशल सरकारे, जनता की अपेक्षाओं के प्रति रात दिन काम करते हुए खरी उतर रही है। सरकार की सभी योजनाओं का लाभ पात्र तक पहुचाने मे भाजपा कार्यकर्ताओं की बड़ी भूमिका है। कार्यक्रम मे मंत्री बनने के बाद पहली बार बैठक मे उपस्थित सहकारिता राज्य मंत्री को जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने पुष्प गुच्छ एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। जिला पदाधिकारियों को पिछड़ा मोर्चा के जिलाध्यक्ष मनोज बिंद ने तथा मोर्चा के नवनियुक्त मंडल अध्यक्षो को डा संगीता बलवंत ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। बैठक मे कासिमाबाद ब्लाक प्रमुख मनोज गुप्ता, पिछड़ा मोर्चा के प्रदेश कोषाध्यक्ष ओम प्रकाश गुप्ता, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष अनूप जायसवाल, रामनरेश कुशवाहा, जिला महामंत्री अवधेश राजभर, ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पान्डेय, अच्छे लाल गुप्ता, जिलामीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, राजन प्रजापति, शिव शंकर गुप्ता, मारकंडे गुप्ता, संदीप गुप्ता, सुरेश बिंद, सरोज मिश्रा, शीला सोनकर, रंजू शर्मा,लालसा राजभर, अरविंद प्रजापति, संतोष कुशवाहा एवं अनिल राजभर आदि उपस्थित रहे।बैठक की अध्यक्षता मनोज बिंद तथा संचालन गिरेन्द्र चौहान ने किया।

About Post Author