राज्यमंत्री बनते ही डॉ0संगीता बलवंत ने जम्मू कश्मीर के एलजी को किया फोन…

राज्यमंत्री बनते ही डॉ0संगीता बलवंत ने जम्मू कश्मीर के एलजी को किया फोन…
लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार की नवनियुक्त राज्यमंत्री डॉक्टर संगीता बलवंत ने बताया कि शपथ ग्रहण के तत्काल बाद अपने अभिभावक गाजीपुर के पूर्व सांसद पूर्व केंद्रीय मंत्री और वर्तमान मे जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल महामहिम मनोज सिन्हा को फोन करके पहला आशीर्वाद प्राप्त किया। और उन्होंने प्रसन्नता जाहिर करते हुए आशीर्वाद दिया। डा संगीता बलवंत ने अपने मंत्री बनने पर उसका पुरा श्रेय अपने क्षेत्र की देवतुल्य जनता को देते हुए जनपद वासियों,मा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ एवं भाजपा शिर्ष नेतृत्व के प्रति धन्यवाद और आभार प्रकट किया और कहा की मुख्यमंत्री एवं संगठन ने मुझपर जो भरोसा और विश्वास जताया है मै विश्वास दिलाती हूँ की अपने इस दायित्व के प्रति इमानदारी और निष्ठा के साथ लगातार काम करते हुए खरा उतरने का पुरा पुरा प्रयास करूंगी।

About Post Author