जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओ से मिलें विधायक वीरेंद्र यादव, बोलें भाजपा सरकार लोकतंत्र की कर रही है हत्‍या

जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओ से मिलें विधायक वीरेंद्र यादव, बोलें भाजपा सरकार लोकतंत्र की कर रही है हत्‍या

गाजीपुर। जंगीपुर सपा विधायक डा. वीरेंद्र यादव के नेतृत्व में समाजवादी पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को जिला जेल पहुंचा। पिछले दिनों मुख्यमंत्री को काला झंडा दिखाने वाले जेल में बंद सपा कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। जेल में बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात के बाद बाहर निकलने पर विधायक डा. वीरेंद्र यादव ने मीडिया से बातचीत करते हुए कहा कि भाजपा सरकार लोकतंत्र की हत्या कर रही है। लोगों को अपनी अभिव्यक्ति जाहिर करने का भी अधिकार समाप्त कर दिया गया है। मुकदमों में फंसाकर सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजने का काम किया जा रहा है। इसका जवाब जनता द्वारा आने वाले चुनाव में दिया जाएगा। मालूम हो बीते दिनों सैदपुर में मुख्यमंत्री योगी के आगमन के दौरान सैदपुर में कुछ सपा कार्यकर्ताओं ने काला झंडा दिखाया था। इस मामले में पुलिस ने कार्यकर्ता सिधौना निवासी मोहित यादव, भीमापार निवासी रामनिवास यादव व बहरियाबाद थाना क्षेत्र के उकरांव गांव निवासी अमलेश यादव के खिलाफ राजद्रोह का मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया था। इस मामले में सैदपुर विधायक प्रतिनिधि भी वांछित हैं। बावजूद इसके अपने कार्यकर्ताओं का हाल जानने अभी तक सैदपुर विधायक वक्त नहीं निकाल पाए। वही जंगीपुर विधायक और सपा जिलाध्यक्ष आज जिला जेल पहुंचकर बंद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की। उन्हें भरोसा दिलाया कि पार्टी उनके साथ खड़ी है।

About Post Author