June 20, 2025

पंचतत्व में विलीन हुए कांग्रेस नेता शिवप्रताप ओझा, भींगा हर किसी की आंखों का कोर

IMG-20210908-WA0010

बलिया। कांग्रेस के पूर्व जिला उपाध्यक्ष व दुबेछपरा महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष शिवप्रताप ओझा पंचतत्व में विलीन हो गए। छात्र संघ अध्यक्ष रहने के साथ-साथ कांग्रेस पार्टी के मजबूत स्तम्भों में से एक अपने तीनों भाइयों में सबसे छोटे शिव प्रताप ओझा का जीवन सामाजिकता में ही गुजरा। उनके निधन से कांग्रेस परिवार काफी शोकाकुल है।

वाराणसी से उनके मृत होने की सूचना मिलते ही कांग्रेस सदस्य उनके गांव हृदयचक अंतिम दर्शन को जुटने लगे। उनका शव जैसे ही गांव पहुंचा, सैकड़ों की संख्या में उपस्थित लोगों ने उन्हें पुष्पांजलि अर्पित की। उनका अंतिम संस्कार गंगापुर घाट पर किया गया। इस दौरान पूर्व जिलाध्यक्ष सचिदानन्द तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख उमाशंकर पाठक, मुन्ना उपाध्याय, राजनारायण उपाध्याय, संतोष चौबे, रामेश्वर तिवारी, सिद्धनाथ तिवारी, अशोक मिश्रा, सीबी मिश्रा, धनजी, गिरिशकान्त गांधी, रूपेश चौबे, सागर सिंह राहुल, विवेक ओझा आदि मौजूद रहे।

About Post Author

You may have missed