June 21, 2025

पाक्सो एक्ट के वांछित को गिरफ्तार किया

IMG-20210806-WA0005

 

गाजीपुर जनपद के भांवरकोल थाना पुलिस ने शुक्रवार की सुबह क्षेत्र के कुंडेसर चट्टी के पास से पाक्सो एक्ट के वांछित को गिरफ्तार किया। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया।
थानाध्यक्ष हरिनरायन शुक्ला ने बताया कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में अपराधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसे के मद्देनजर हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान क्षेत्र के शेरपुर मोड़ कुंडेसर चट्टी के पास से सुबह करीब साढ़े छह बजे पाक्सो एक्ट से संबंधित वांछित शेरपुर कला गांव निवासी कमलेश चौधरी को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया है। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष के साथ कांस्टेबल वैभव कुमार यादव, कांस्टेबल जीतेंद्र शुक्ला और कांस्टेबल अवधेश कुमार शामिल थे।

About Post Author

You may have missed