June 21, 2025

शहादत दिवस के रूप में सपाइयों ने मनाई फूलन देवी की पुण्यतिथि, भारी पुलिस फोर्स रही मौजूद

IMG-20210725-WA0013

 

गाजीपुर जनपद के तलवल मोड़ से 100 गज दूर फोरलेन के किनारे स्थापित विरांगना फूलन देवी व वीर एकलब्य की प्रतिमा पर समाजवादी पार्टी ने माल्यर्पण कर फूलन देवी का 20 वा शहादत दिवस मनाया। समाजवादी नेता सत्या के नेतृत्व में कार्यकर्ता सुबह से ही जोश में दिखे। 10 बजे से ही अपनी प्रिय नेता का शहादत दिवस मनाने का जोश सपा कार्यकर्ताओं में दिखा। वही वीकेंड लॉक डाउन का पालन कराने में पुलिस के पसीने छूट रहे थे। कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए सत्या यादव ने कहा कि भाजपा अपने कार्यक्रम तो करती है किन्तु अन्य पार्टी के कार्यक्रम को पुलिस बल से रोकने का काम कर रही है सरकार का यह रवैया लोकतंत्र के लिए शुभ संकेत नही है भाजपा को इसका खामियाजा आगामी विधानसभा के चुनाव में भुगतना पड़ेगा। फूलन देवी ने जुर्म करने वालो को करारा जबाव देकर समस्त नारियो का मस्तक गर्व से ऊँचा कर दिया उन्होंने समाज मे नारी को कमजोर समझने वालों को नसीहत दी कि नारी का हृदय जितना कोमल होता समय आने पर उतना ही कठोर हो जाता है।फूलन देवी के साहस व बलिदान को कभी भुलाया नही जा सकता।मौके पर सी0 ओ0 सदर ओजस्वी चावला शहर कोतवाल विमल कुमार मिश्र सहित नन्दगंज करण्डा जंगीपुर विरनो शादियाबाद आदि थाना की पुलिस मौजूद रही।

About Post Author