June 21, 2025

बदमाश गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस बरामद

IMG-20210725-WA0012

 

गाजीपुर जनपद की कासिमाबाद थाना पुलिस ने शनिवार की देर रात क्षेत्र के गोधनी पुलिया के पास एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा-कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
क्षेत्र में शांति व्यवस्था के मद्देनजर वरिष्ठ उपनिरीक्षक फूलचन्द पांडेय हमराहियों के साथ रात में क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान करीब साढ़े 11 बजे क्षेत्र के गोधनी पुलिया के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। वरिष्ठ उपनिरीक्षक ने बताया कि गिरफ्त में आया अभियुक्त क्षेत्र के उपधि मुबारकपुर निवासी आशीष सिंह है। संबंधित धाराओं में उसका चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक अभिराज सरोज, कांस्टेबल धीरेन्द्र पांडेय, कांस्टेबल मनोज कुमार, कांस्टेबल उपेंद्र गोड़ और कांस्टेबल सूरज कुमार शामिल थे।

About Post Author