March 28, 2025

फादर पी विक्टर के पुरोहिताभिषेक की 27 वीं वर्षगाँठ सादगी से मनाई गई

आज दिनाँक 25 अप्रैल 2021 को सेंट जॉन्स स्कूल, सिद्दीकपुर, जौनपुर के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर के पुरोहिताभिषेक की 27 वी वर्षगाँठ मनाई गई।आज के दिन ही फादर का पुरोहित के रूप में अभिषेक हुआ था।इस दिन के बाद फादर ने स्वयं को धर्म एवं समाज के लिए अर्पित कर दिया।कोविड महामारी को देखते हुए यह कार्यक्रम बेहद सादगीपूर्ण ढंग से मनाया गया।इस अवसर पर कोविड महामारी से रक्षा के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई।आज ही के दिन फादर की माता जी श्रीमती विंसेंट का जन्मदिन है।इसलिए विद्यालय परिसर में माता जी के जन्मदिन की 87 वीं वर्षगाँठ मनाई गई और विद्यालय परिवार ने उनके दीर्घायुष्य की कामना की।फादर का जीवन समाज को अर्पित है इसलिए सामाजिक क्षेत्र से सरोकार रखनेवाले गणमान्य लोगों ने पुरोहिताभिषेक की बधाई एवं शुभकामना दी।इस अवसर पर जौनपुर पत्रकार संघ के अध्यक्ष शशिमोहन सिंह क्षेम,रामदयाल द्विवेदी,भारतेंदु मिश्र,वीरेंद्र प्रताप सिंह,प्रेमशंकर यादव,अरविंद मिश्र आदि ने प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर को बधाई दी।

About Post Author