June 20, 2025

भाजपा की प्राण वायु हैं आईटी विभाग के कार्यकर्ता, जन-जन पहुंचाएंगे योजनाएं – पुष्पेंद्र

IMG-20211014-WA0020

भाजपा की प्राण वायु हैं आईटी विभाग के कार्यकर्ता, जन-जन पहुंचाएंगे योजनाएं – पुष्पेंद्र

गाजीपुर। भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग के विधानसभा एवं मंडल संयोजकों की बैठक जिला कार्यालय पर हुई। इस दौरान काशी क्षेत्र के सोशल मीडिया संयोजक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि भाजपा सोशल मीडिया एवं आईटी विभाग पार्टी के प्राण वायु हैं। कहा कि विभाग के कार्यकर्ता अपने सामाजिक एवं तकनीकी गुणों के कुशाग्रता के बल पर पार्टी के सिद्धांत, विचार एवं सरकार के लोक कल्याणकारी कार्य का प्रसार जन-जन में सहज गति से हो रहा है। सह संयोजक अतुल पांडेय ने कहा कि हमारी कार्य संस्कृति जन-जन तक पहुंचाने का हमें प्रयास करना है। इसके निमित्त हमे अपने तकनीकी एवं व्यवहारिक ज्ञान का पूरा प्रयोग करना है। इस मौके पर जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, जिला संयोजक कार्तिक गुप्ता, सुरेश बिंद, अच्छेलाल गुप्ता, शशिकान्त शर्मा, आलोक शर्मा, दीपक सिंह आदि रहे। संचालन पवन कुमार पांडेय ने किया।

About Post Author