हमीद सेतु के पास होगा प्रतिमा विसर्जन

हमीद सेतु के पास होगा प्रतिमा विसर्जन

गाजीपुर। इस वर्ष दुर्गा प्रतिमाओं का विसर्जन रजागंज हमीद सेतु के पास होगा। इसके लिए प्रतिमा विसर्जन से एक दिन पूर्व गुरुवार को प्रशासन ने सेतु के नीचे गड्ढा खोदवाने का कार्य प्रारंभ कर दिया। जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह और सदर क्षेत्राधिकारी ओजस्वी चावला के साथ खुदाई कार्य का निरीक्षण करते हुए संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।

एसपी श्री सिंह ने बताया कि इस वर्ष रजागंज हमीद सेतु के पास दुर्गा प्रतिमा का विसर्जन किया जाएगा। विसर्जन स्थल के साथ ही विसर्जन जुलूस में पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों की तैनाती रहेगी।

इसके साथ ही पुलिस अधिकारी लगातार चक्रमण करते हुए शांति व्यवस्था का जायजा लेते रहेंगे। जो भी अशांति फैलाने की कोशिश करेगा, उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए प्रशासन कटिबद्ध है। नगरपालिका अध्यक्ष सरिता अग्रवाल के प्रतिनिधि विनोद अग्रवाल ने बताया कि प्रतिमा विसर्जन के लिए नगरपालिका द्वारा गड्ढों की खुदाई का कार्य कराया जा रहा है।

About Post Author