भाजपाइयों ने चलाया प्लास्टिक मुक्ति अभियान

भाजपाइयों ने चलाया प्लास्टिक मुक्ति अभियान

गाजीपुर।आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत नेहरू युवा केन्द्र सदर ब्लॉक द्वारा मंगलवार को स्वच्छता अभियान मे राजनैतिक नेताओं,कार्यकर्ताओं को सम्मिलित करते हुए प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाया गया।जिसमें भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं ने सक्रियता से भाग लेकर स्वच्छ भारत अभियान को सफल बनाने के प्रति संकल्पित होकर कार्य करने पर बल दिया।और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के स्वच्छ भारत के संकल्प को साकार करने का निर्णय लिया।
इस अवसर पर छावनी लाइन मे व्यापक प्लास्टिक मुक्ति अभियान चलाकर कचरा संग्रहित किया गया और लोगों को इसके प्रति प्रेरित और जागरूक किया गया।
अभियान मे भाजपा जिला महामंत्री ओमप्रकाश राय,प्रवीण सिंह,अच्छेलाल गुप्ता, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,कार्तिक गुप्ता,आलोक शर्मा, शैलेन्द्र सिंह,अविनाश सिंह,मुरली कुशवाहा, रंजीत कुमार, कपिलदेव राम जिला युवा अधिकारी, सुबाष प्रजापति, ब्रजेश श्रीवास्तव, खुशबू वर्मा, चंदन पटेल सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।

About Post Author