सामुहिक विवाह में एकदूजे के हुए 154 जोड़े

सामुहिक विवाह में एकदूजे के हुए 154 जोड़े
गाजीपुर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत आर.टी.आई. मैदान के नवीन स्टेडियम में आयोजित सामूहिक विवाह कार्यक्रम का जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारभ्भ किया। आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम में कुल 154 जोड़ो का सामुहिक विवाह कराया गया।
विवाह कार्यक्रम में 2 मुस्लिम जोडे तथा 152 हिन्दू जोडे कुल 154 जोड़े शामिल हुए। सभी जोड़ों की कन्याओं ने अपने-अपने वर को वर मालायें पहनाई तत्पश्चात हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार रस्मे अदा कर विवाह सम्पन्न कराया गया। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत सोमवार को आर.टी.आई. मैदान नवीन स्टेडियम में जनपद के सभी विकास खण्डों, नगर पालिका क्षेत्रों से आये 154 जोडों की शादियां करायी गयी।
इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने उपस्थित लोगो का अभिनन्दन करते हुए नव विवाहित वर-वधुओ को शुभकामना दी और कहा कि कन्या का विवाह कराने से बढकर अन्य कोई पुनीत कार्य नही है। कहा कि आज जो जोडे वैवाहिक जीवन में बधकर सात फेरे लेकर एक दूजे के लिए शपथ लिये है, वे हमेशा एक दूसरे का सम्मान करे। उन्होने अपने सम्बोधन में कहा कि मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजनार्न्तगत गरीबी रेखा के नीचे जीवन यापन करने वाले जरूरतमन्द, निराश्रित, निर्धन परिवारों की विवाह योग्य कन्या/विधवा/परित्यकता/तलाकशुदा महिलाओ को शासन द्वारा 51 हजार रू. की धनराशि स्वीकृत हैं।
विवाह के दौरान जनपद के जिलाध्यक्ष द्वारा बटन दबाकर कन्या के खाते में अनुदान के रूप में 35 हजार ई-पेमेन्ट के माध्यम से भेजा गया। इसके साथ ही कन्या को 10 हजार का सामान दिया जाता है, 6 हजार का साज सज्जा एवं खानपान आदि पर खर्च होता है। जिलाधिकारी ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह योजना के अन्तर्गत सभी नवविवाहित जोड़ो को बधाई देते हुए उनके सुखमय जीवन की कामना। इसी दौरान पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह ने मुख्यमंत्री सामुहिक विवाह के अवसर पर उपस्थित सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया। कहा कि शादी के शुभ अवसर पर बुवा हो, फुफा हो, चाचा हो, पापा हो, दादा हो, मौसी हो का ये बेसिक रिस्ता है और पूरा समाज शादी पर टीका हुआ है।
ये रिस्ता बहुत ही अटूट होता है क्योंकि यह शादी बुढ़ापे का सहारा बनता है। शादी के बाद परिवार में मन मोटाव हो जाए तो झगड़ा करना इसका उपाय नही है बल्कि माता-पिता से मिलकर उनके आशिर्वाद से मन मोटाव को खत्म करना उपाय है। यह विवाह कार्यक्रम जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह एवं पुलिस अधीक्षक रामबदन सिंह की उपस्थिती में सम्पन्न किया गया।
इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी भूषण कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी, जिला विज्ञान अधिकारी अखिलेश जायसवाल, जिला समाज कल्याण अधिकारी रामविलास यादव एवं जिला सूचना अधिकारी राकेश कुमार सहित समस्त अधिकारीगण ने उपस्थित होकर नव विवाहित वर-वधुओ को आर्शिवाद देते हुए उनके सुखमय भविष्य की शुभकामना की। इस कार्यक्रम का संचालन नेहरू युवा केन्द्र के ए.सी.टी. सुभाष प्रसाद ने किया एवं समापन राकेश कुमार ने गीत प्रस्तुती कर किया।