पैसा,संसाधन और सुविधाएं प्रदान करता है, जबकि सम्मान सदैव विद्वता से प्राप्त होता है-आनंद दूबे

पैसा,संसाधन और सुविधाएं प्रदान करता है, जबकि सम्मान सदैव विद्वता से प्राप्त होता है-आनंद दूबे
गाजीपुर-पैसा,संसाधन और सुविधाएं प्रदान करता है, जबकि सम्मान सदैव विद्वता से प्राप्त होता है।आप सभी पढने की कोशीश करें, तथा सदैव संगठन के सिद्धांत और विचार को अपनाते हुए उसका व्यवहार प्रदर्शन अपने जीवन शैली मे करने का प्रयास करें। यह बात भाजपा जिला कार्यालय छावनी लाइन पर भाजपा मंडल मीडिया एवं मोर्चों के मीडिया प्रभारीयों को सम्बोधित करते हुए पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे ने अपने एक दिवसीय जनपद प्रवास के दौरान कही।उन्होने कहा की जितना काम हमारी सरकारों ने किया है। उनको समाज के बीच ले जाकर मीडिया के माध्यम से जन जन को बताने की जिम्मेदारी आपकी है।
उन्होंने सचेत करते हुए कहा की विपक्ष द्वारा उ प्र मे सामाजिक माहौल को खराब करने का प्रयास किया जा रहा है उससे हमे सतर्क रहते हुए अपनी उपलब्धियों को लेकर जनता के बीच जाना है। सत्ता तो आती रहेगी, नेता बदलते रहें है,बनते रहे है, लेकिन 2014 मे देश के अंदर जो सरकार बनी वह सिर्फ सत्ता और सरकार ही नही बदली बल्कि विचार धारा बदलने वाली सरकार बनी है। जिसने जब जब पाकिस्तान ने नापाक हरकत की उसके घर मे हमने घुसकर मारा है। चीन के धौंस को धकियाया है। उन्होंने कहा की हमे अब तक पुरा गलत इतिहास पढाया गया है,हमे हमेशा पराजय का इतिहास पढाया गया।
अपने उदबोधन मे उन्होंने कहा की जो लोग कभी राम मंदिर का विरोध करते थे आज उन्ही लोगों को भगवान राम के शरण मे जाने को मजबूर होना पड़ा है।ऐसे इच्छाधारी हिन्दू जो वोट यात्रा पर निकले है उनको जनता पहचान चुकी है।
कार्यक्रम को जिला महामंत्री दयाशंकर पांडेय और प्रवीण सिंह ने भी सम्बोधित किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता पुर्व जिलाध्यक्ष कृष्ण बिहारी राय ने तथा संचालन जिलामीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने किया।
मुख्य वक्ता प्रदेश प्रवक्ता आनन्द दूबे का किशन शर्मा एवं कुवर बहादुर सिंह ने माल्यार्पण कर स्वागत किया।
बैठक मे सुरेश बिंद,अच्छे लाल गुप्ता,अनिल पांडेय, निमेष पांडेय, शुभांशु मिश्रा, श्रवण गुप्ता,लालमुनी गोड़, अरुण कुमार बिंद,नितिश उपाध्याय,गिरिश विश्वकर्मा,राहुल राय, सरफराज खान,संदीप गुप्ता, प्रदीप राय,आर्यन सिंह,परवेज खान,विमलेश तिवारी,रवीन्द्र यादव,सागर बिंद,राहुल राय,चिंटू सिंह,रामबाबू शर्मा आदि उपस्थित थे।