June 20, 2025

सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध के दलदल में धकेल दिया था-सौरभ श्रीवास्तव

IMG-20210907-WA0061

सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध के दलदल में धकेल दिया था-सौरभ श्रीवास्तव

गाजीपुर के जहूराबाद विधानसभा के प्रबुद्ध सम्मेलन का शुभारंभ बतौर मुख्य अतिथि वाराणसी कैन्ट से विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने द्वीप प्रज्ज्वलन व पुष्पार्चन कर किया।

इस अवसर पर सौरभ श्रीवास्तव ने सरकार के साढ़े चार वर्षों का रिपोर्ट कार्ड प्रस्तुत किया। उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं व सरकार द्वारा किये गए कार्यों के बारे में प्रबुद्धजनों को विस्तृत जानकारी दी।

विधायक ने कहा कि 2017 के पूर्व निरंतर 15 वर्ष तक सपा और बसपा की सरकारों ने प्रदेश को भ्रष्टाचार और अपराध के दलदल में धकेल दिया। उनके इस कुकृत्य से उत्तर प्रदेश की गिनती बीमारू राज्यों में होने लगी। प्रदेश में चंहुओर दुर्व्यवस्था का आलम था।

उत्तर प्रदेश की जनता ने 2014 में रिकॉर्ड संख्या में भाजपा के सांसद दिए जिससे केंद्र में भाजपा की सरकार बनी। और 2017 में भारतीय जनता पार्टी के 325 विधायक चुन दिए। और एक मजबूत प्रदेश सरकार का गठन कराया। भाजपा की दोनों सरकारें रात-दिन एक कर प्रदेश को बिल्कुल नीचे से ऊपर लाकर लगभग सभी मापदंडों पर पहले या दूसरे स्थान पर ला दिया। आज प्रदेश में अपराध न्यूनतम स्तर पर आ गया है। भ्रष्टाचार समाप्त होने की कगार पर है। यही कारण है कि उत्तर प्रदेश निवेश के मामलों में अन्य प्रदेशों से बहुत आगे निकल गया है और यही निवेश रोजगार बढ़ा रहा है। भय, भूख और भ्रष्टाचार के स्थान पर आज उत्तर प्रदेश में विकास, शिक्षा और रोजगार की बात होती है।

भाजपा के जनप्रतिनिधि पिछले साढ़े 4 वर्षों में निरंतर जनता से जुड़े रहे जिससे सरकार और जनता के बीच संवादहीनता समाप्त हुई, खाई पट गई, जनसमस्याओं का समाधान हुआ।

विधायक सौरभ श्रीवास्तव ने उत्तर प्रदेश में विकास की गंगा बहाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी की भूरी भूरी प्रशंसा की और प्रबुद्ध जनों और भाजपा कार्यकर्ताओं से आव्हान किया कि सरकार के किए हुए कामों को लेकर जनता के बीच जाएं और जनता को विस्तृत जानकारी दें।

कार्यक्रम का संचालन श्याम राज तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन जितेन्द्रनाथ पाण्डेय ने किया । इस अवसर पर कृष्णानंद राय, अमित राय व अशोक पाण्डेय ने भी अपने विचार व्यक्त किए।

About Post Author

You may have missed