पुण्यतिथि पर याद किये गए अमर शहीद संजय यादव

गाजीपुर। अमर शहीद संजय यादव की 22 वीं पुण्य तिथि धनईपुर ग्राम मे मनायी गयी।कार्यक्रम के आरम्भ मे अमर शहीद संजय यादव की धर्म पत्नी राधिका यादव,पुत्र गॊरव यादव,भाई अजय यादव,सॊरभ यादव,बाबा दुखरन यादव,अमर शहीद रामविलास यादव की धर्मपत्नी पुष्पा यादव आदि लोगो ने प्रतिमा पर माल्यापर्ण करके श्रद्धा सुमन अर्पित किया। सैदपुर तहसीलदार नीलम उपाध्याय ने कहा गाजीपुर की धरती अमर शहीदों की जन्म भूमि है यहां के नौजवानो ने कारगिल युद्ध मे अपने प्राणों की आहूति दे दी परन्तु भारत मां की गरिमा पर आंच नही आनॆ दिया।अमर शहीद संजय यादव ने कुमाउं बटालियन कॆ 11 वीं रेजीमेंट मे कार्यरत होते हुए कारगिल युध्द में 01सितम्बर सन 1999 को भारत मां की रक्षा मे अपने प्राणों की आहूति देकर गाजीपुर का नाम पूरे देश मे रोशन किया।ऎसॆ वीर जवानों पर हमें गर्व है।वह माता पिता धन्य है जिन्होनें ऎसे वीर सपूत को जन्म दिया।गाजीपुर जनपद क्रांतिकारीयो की जन्म भूमि है स्वत्रंतता आन्दोलन मे भी अग्रणी भूमिका का निर्बाह किया। संत घनश्यामाचार्य उर्फ बालक स्वामी ,कुमायुं मंडल 13 वीं बटालियन के श्रीराम यादव,भोला सिंह यादव,हुकुम यादव,सुरेन्द्र यादव, रंगलाल जी यादव,बंगाली यादव,आदि लोगो ने अपना विचार प्रस्तुत किया। कार्यक्रम मे लोकगीत गायिका चंचल यादव व रवीन्द्र यादव ने लोकगीत प्रस्तुत कर उपस्थित लोगो का मनोरंजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम प्रधान सुदर्शन यादव व संचालन भोला यादव ने किया।