June 20, 2025

शैलेश कुमार राम भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष नियुक्त

IMG-20210828-WA0010

 

गाजीपुर।भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित मोर्चा के जिलाध्यक्ष पद पर ग्राम-मलिक नाथपुर निवासी शैलेश कुमार राम को नियुक्त किया गया है। कल सायंकाल रामचन्द्र कन्नौजिया,भाजपा प्रदेश अध्यक्ष अनुसूचित मोर्चा द्वारा काशी क्षेत्र के जिलाध्यक्षों की घोषित सुची मे लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान पुर्व केन्द्रीय मंत्री वर्तमान मा उपराज्यपाल जम्मू कश्मीर मनोज सिन्हा के कार्यों तथा भारतीय जनता पार्टी के सिद्वांत विचारों से प्रभावित होकर शैलेश राम ने दर्जनों लोगों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए और तबसे लगातार लग्न एवं निष्ठा से बहुत ही कर्मठता से पार्टी की सेवा मे समर्पित होकर कार्य कर रहे है।
इनके मनोनयन पर भाजपा जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने कहा की शैलेश राम के कर्मठता से उनके नेतृत्व मे जनपद मे पार्टी और मजबूत होगी ।इस अवसर पर रामनरेश कुशवाहा, प्रवीण सिंह,अच्छेलाल गुप्ता,सुरेश बिंद,कार्तिक गुप्ता, राजन प्रजापति,आलोक शर्मा एवं जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा ने प्रसन्नता व्यक्त कर शुभकामना प्रदान की।

About Post Author

You may have missed