जिला प्रशासन ने मुख्तार अंसारी के गोदाम पर जाने वाली सड़क को किया ध्वस्त

गाज़ीपुर। पुलिस,प्रशासन ने ग़ाज़ीपुर में बाहुबली विधायक मुख्तार अंसारी द्वारा बनायी गयी अवैध सड़क को ध्वस्त किया है।पुलिस प्रशासन ने मुख्तार अंसारी पर शिकंजा कसते हुए मुख्तार के गोदाम पर जाने वाली अवैध सड़क को तोड़ा है।मुख्तार अंसारी ने सरकारी तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी।ग़ाज़ीपुर के नन्दगंज थाना क्षेत्र के फतेहुल्लाहपुर गांव में मुख्तार अंसारी का गोदाम है।जहां मुख्तार अंसारी ने तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी।पुलिस और प्रशासन की टीम ने मुख्तार अंसारी द्वारा बनवायी गयी अवैध सड़क निर्माण को ध्वस्त कर दिया है।मुख्तार अंसारी का गोदाम विकास कंस्ट्रक्शन कंपनी की मिल्कियत है।ये कम्पनी मुख्तार अंसारी की पत्नी अफशा अंसारी और मुख्तार के सालों अनवर शहजाद और सरजील रजा की है।मुख्तार अंसारी ने अपने निजी फायदे के लिए गोदाम पर जाने के लिए तालाब पर कब्जा कर अवैध सड़क बनवा रखी थी।जिसे पुलिस प्रशासन ने जेसीबी के जरिये ध्वस्त कर दिया।ग़ाज़ीपुर में पुलिस और प्रशासन मुख्तार गैंग के खिलाफ लगातार कार्यवाहियों में जुट हुआ है।जिसके तहत ये कार्यवाही की गई।

About Post Author