June 21, 2025

सिवान में मिला अधेड़ का शव, शरीर पर चाकू के निशान थे।

IMG-20210827-WA0008

सिवान में मिला अधेड़ का शव, शरीर पर चाकू के निशान थे।

गाजीपुर जनपद के भांवरकोल क्षेत्र के मांचा में गुरुवार की रात शौच के लिए सिवान में गए कुंवर राम (58) की चाकू घोंप कर हत्या कर दी गई। इससे पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। घटना की जानकारी होने पर पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए भेजने के साथ ही कार्रवाई में जुट गई।

जानकारी के अनुसार कुंवर राम घर पर रहकर खेती करते थे। रात में वह शौच के लिए सिवान में गए हुए थे। इसके बाद सभी सो गए। सुबह शौच के लिए उस ओर कुछ लोग गए तो घर से 250 मीटर दूर सिवान में वह गिरे पड़े थे। उनके गले पर चाकू के कई निशान थे। गांव में सूचना लगते ही लोगों की भीड़ लग गई। परिवार के लोग भी मौके पर पहुंच गए। शव को देख कर चीख-पुकार करने लगे। सूचना पर पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह.एस पी आर ए राजधारी चौरसिया.प्रभारी सी ओ बिजय आनंद शाही
और एसओ हरिनारायण शुक्ल ने पहुंचकर घटना स्थल का निरीक्षण करने के साथ लोगों से पूछताछ की। उन्होंने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधीक्षक डॉ ओमप्रकाश सिंह ने बताया की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। हालांकि पुलिस मामले की पड़ताल में जुटी हुई है।जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा

About Post Author

You may have missed