June 21, 2025

कारतूस तमंचा के साथ बदमाश को गिरफ्तार किया

IMG-20210825-WA0006

गाजीपुर। सादात थाना पुलिस ने बुधवार को शिशुआपुर मौनी बाबा आश्रम के पास से एक बदमाश को गिरफ्तार किया। उसके पास से तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।

मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी क्रम आज सुबह सादात थाना पुलिस ने गश्त के दौरान क्षेत्र के शिशुआपार मौनी बाबा आश्रम के पास से थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी देवदत्त कुमार को गिरफ्तार किया। उसके पास से 315 बोर का तमंचा और एक कारतूस बरामद किया। अभियुक्त का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में थानाध्यक्ष रामाश्रय राय, उपनिरीक्षक राजेश कुमार गिरि, हेड कांस्टेबल रामराज सरोज, कांस्टेबल गौरव सोनकर और कांस्टेबल आयूष कुमार शामिल थे।

About Post Author

You may have missed