जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा का गाजीपुर के लोगों ने बाबतपुर में किया स्वागत

वाराणसी।जम्मू कश्मीर के उपराज्यपाल मा मनोज सिन्हा आज सायंकाल लगभग 5:45 बजे लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा बाबतपुर पर चार्टर्ड विमान से पहुंचे।मा मनोज सिन्हा जी कल सावन पुर्णिमा रक्षाबंधन को प्रतिवर्ष के भाति अपने बहन से राखी बनवाने हेतु सोनभद्र जनपद के आमडीह गाँव मे आज रात्रि विश्राम करेंगे।
बाबतपुर हवाई अड्डे पर भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह के नेतृत्व में लहुरी काशी उमड़ पड़ी उमड़ पड़ी। मा मनोज सिन्हा के एअरपोर्ट के बाहर निकलते ही गाजीपुर (लहुरीकाशी) के भाजपा कार्यकर्ताओं ने मा मनोज सिन्हा का भारत माता की जय, गाजीपुर का पानी है, यह जिला बलिदानी है के नारों से पूरा एयरपोर्ट गूंज उठा। इस अवसर पर मा मनोज सिन्हा जी अपने चिर परिचित अंदाज में सभी लोगों से बारी-बारी मिलते उनका कुशल क्षेम पूछते हुए सोनभद्र के आमडीह को रवाना हो गए।
हवाई अड्डे पर पिछड़ा वर्ग आयोग के उपाध्यक्ष प्रभुनाथ चौहान,महामंत्री ओम प्रकाश राय, प्रवीण सिंह, दयाशंकर पांडेय, अवधेश राजभर,विनोद अग्रवाल, संकठा प्रसाद मिश्रा,चतुर्भुज चौबे, रामनरेश कुशवाहा, रुद्रा पांडेय, अच्छे लाल गुप्ता,जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा, मानवेंद्र सिंह, विष्णु प्रताप सिंह, शैलेश राम, संतोष चौहान, अमित जायसवाल, प्रवीण त्रिपाठी, पवनजय पांडेय, गुड्डी सिंह, अमरेश गुप्ता, शशि प्रकाश सिंह, हीरा कुशवाहा,कार्तिक गुप्ता,दीलिप गुप्ता,राधा मोहन पांडेय,नितिश दूबे, भारतीय जनता पार्टी वाराणसी के जिला मंत्री शिवानंद राय सहित सैकड़ों भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।