June 22, 2025

अवैध गांजे संग अभियुक्त गिरफ्तार

IMG-20210816-WA0011

गाजीपुर जनपद के मरदह थाना पुलिस द्वारा एक गांजा तस्कर को एक किलो 100 ग्राम नजायज गाँजा के साथ गिरफ्तार किया गया।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के क्रम में रविवार को क्षेत्र के दुर्खुशी जाने वाले मोड़ पुल के पास पर सन्दिग्ध वाहन व व्यक्ति चेकिंग के दौरान रात में एक किलो सौ ग्राम नजायज गाँजा साथ गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त ओम प्रकाश पुत्र भोला राम ग्राम दुर्खुशी थाना मरदह जनपद गाजीपुर का निवासी है।
गिरफ्तार करने वाले पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक कृष्ण कुमार सिंह,उपनिरीक्षक सुरेश कुमार मौर्य तथा निरज सोनी व संदीप यादव थाना मरदह जनपद गाजीपुर शामिल रहे।

About Post Author