जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह के जन्मदिन पर पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण

गाजीपुर। जिले के प्रथम नागरिक के जन्मदिन के अवसर पर जमकर बाढ़ पीड़ितों की हुई मदद। जानकारी के मुताबिक खानपुर क्षेत्र के इशोपुर स्थित रामकरन डिग्री कालेज कैम्पस में जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह और एमएलसी विशाल सिंह चंचल की ओर से सात सौ बाढ़ प्रभावित परिवारों को राहत सामग्री वितरित किया। सैदपुर के प्रमुख व्यवसायी शिवशंकर सिंह ने खरौना हथौड़ा सिधौना तेतारपुर आदि गांवों के बाढ़ से पीड़ित परिवारों को दस किलों आटा, पांच किलों चावल, दो किलों आलू, आधा किलों नमक, ढाई सौ ग्राम सरसों तेल, सौ ग्राम हल्दी, सौ ग्राम मसाला, सौ ग्राम मिर्च पावडर, मोमबत्ती पैकेट और एक बंडल दियासलाई दिया। दुशरी तरफ सैदपुर तहसील परिसर मे भी इनके द्वारा सौ लोगों मे राहत सामाग्री का बितरण किया गया। वही पाठकों को यह जानकार काफी सुखद लगेगा कि जनपद की प्रथम नागरिक यानी जिला पंचायत चेयरमैन सपना सिंह का आज जन्मदिन है और शिवशंकर सिंह सपना सिंह के ससुर है। इस मौके पर एसडीएम सैदपुर विक्रम सिंह, तहसीलदार सैदपुर नीलम उपाध्याय, क्षेत्राधिकारी बलिराम प्रसाद, लेखपाल संघ अध्यक्ष धीरेंद्र सिंह, कानूनगो राजेश कुमार और स्थानीय लेखपाल के साथ सैकड़ों लाभार्थियों ने बाढ़ राहत सामग्री ग्रहण किया।