गांजा के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

 

गाजीपुर। अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के क्रम में गुरुवार की शाम भुड़कुड़ा थाना पुलिस ने बेसो नदी पुल के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। उनके पास से भारी मात्रा में गांजा बरामद किया। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया।
मालूम हो कि पुलिस अधीक्षक डा. ओमप्रकाश सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अपराधियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इसी के मद्देनजर भुड़कुड़ा प्रभारी निरीक्षक गुरुवार को हमराहियों के साथ क्षेत्र में भ्रमणशील थे। इसी दौरान शाम करीब पांच बजे क्षेत्र के बेसो नदी पुल मोलनापुर के पास से दो तस्करों को गिरफ्तार किया। एसओ ने बताया कि तलाशी लेने पर गिरफ्तार बहरियाबाद थाना क्षेत्र के खाजेपुर निवासी जशवंत चौहान के पास से 3.100 ग्राम और इसी थाना क्षेत्र के हुरमुजपुर हाल्ट निवासी नीरज चौहान के पास से 2.100 ग्राम गांजा बरामद किया गया। पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि लम्बे समय से वह गांजा तस्करी के कार्य में लिप्त थे। अभियुक्तों का संबंधित धाराओं में चालान कर दिया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में एसओ के साथ कांस्टेबल संतोष सिंह और कांस्टेबल राहुल मिश्र शामिल थे।

About Post Author