सीएम ने किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, बांटी राहत सामग्री

1 min read

सीएम ने किया बाढ़ का हवाई सर्वेक्षण, बांटी राहत सामग्री

गहमर इंटर कालेज में आयोजित सभा को किया संबोधित

बोले, हमारी सरकार ने बाढ़ को लेकर की है पुख्ता तैयारी

बाढ़ पीड़ितों में बिना भेदभाव के वितरित हो राहत सामग्री

गाजीपुर जिले में गंगा सहित उसकी सहायत नदियों में बाढ़ के बाद बिगड़े हालात का जायजा लेने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार को बाढ़ग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने गहमर इंटर कालेज पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को राहत सामग्री वितरित करने से पहले बाढ़ प्रभावित इलाकों का हवाई सर्वेक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने बाढ़ प्रभावित 182 परिवारों में राहत सामग्री का वितरण किया। सीएम के हाथों राहत सामग्री पाकर बाढ़ पीड़ितों को कुछ सुकून तो जरूर मिला, मगर उन्हें बाढ़ से बर्बाद फसलों की चिंता साफ दिखी।

गहमर इंटर कॉलेज में आयोजित कार्यक्रम में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात के दौरान ही पीड़ितों को राहत सामग्री भी मुख्यमंत्री ने वितरित की। इस दौरान सीएम योगी ने आयोजित सभा में बाढ़ पीड़ितों के हित के लिए किए जा रहे सरकार के प्रयासों से अवगत कराया। और बाढ़ की तैयारियों के विषय में जानकारी दी। बाढ़ पीड़ितों को भरोसा दिलाया कि सरकार के सभी प्रयास बाढ़ पीड़ितों के लिए किए जा रहे हैं।

गहमर इंटर कॉलेज में कार्यक्रम में सबसे ज्यादा बाढ़ प्रभावित चार तहसील सेवराई 150, सदर 10, मुहम्मदाबाद 5 और जमानियां 17 पीड़ितों को राहत सामग्री का वितरण किया गया। इसके बाद सीएम योगी ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ बैठक भी की। उन्होंने जनप्रतिनिधियों को निर्देशित किया कि वह बाढ़ पीड़ितों की अधिक से अधिक मदद करें। ताकि विपक्ष किसी भी सूरत में सरकार की छवि न खराब कर पाए। कहा कि राजस्थान, हरियाणा, मध्यप्रदेश से अधिक मात्रा में पानी छोड़ने से यह स्थिति उत्पन्न हुई है।

बाढ़ से 24 जनपदों के 600 गांव प्रभावित है। जहां पर राहत एवं बचाव कार्य चल रहा है। जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि वह बाढ़ प्रभावित गांव में नियुक्त नोडल अधिकारियों और सतर्क करें, ताकि अधिक से अधिक लोगों की मदद हो सके। राहत सामग्री वितरण में किसी भी प्रकार का कोई भेदभाव नहीं होना चाहिए। इसको लेकर जिला प्रशासन को कड़े निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रशासन लगातार बाढ़ को लेकर अपनी पैनी नजर बनाए रखे। बाढ़ वाले गांवों में पुलिस की पेट्रोलिंग तेज की जाए। उन्होंने सुनीता एवं चंचल से भी बात की। सुनीता सिंह ने सीएम का आभार जताया। कहा कि महाराज आपके आने से हम लोग उत्साहित हैं। इससे पहले मुख्यमंत्री सुबह 10.20 बजे गहमर के स्टेडियम में बने हेलीपैड पर उतरेे। यहां पर भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया।

करीब एक घंटे चार मिनट तक वह गहमर में रूके। ग्यारह 24 बजे वह बलिया के लिए रवाना हो गए। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह, भाजपा विधायक सुनीता सिंह, एमएलसी विशाल सिंह चंचल, मुहम्मदाबाद विधायक अलका राय, सदर विधयाक डा. संगीता बलवंत, भाजपा जिलाध्यक्ष भानु प्रताप सिंह और दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री प्रभुनाथ कुशवाहा, विधायक पति परीक्षित सिंह बिरनो ब्लाक प्रमुख राजन सिंह, रेवतीपुर ब्लाक अजिताभ राय, संतोष यादव, विधायक सुनीता सिंह के पुत्र प्रशांत सिंह सहित काफी संख्या में भाजपाजन मौजूद रहे।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!