भोजन के पैकेट लेकर बाढ़ पीड़ितों के बीच पहुँचे पूर्व मंत्री ओमप्रकाश, दिया हर सम्भव मदद का भरोसा

गाज़ीपुर। अपने चिर परिचित अंदाज में पूर्व मंत्री ओमप्रकाश सिंह आज जमानिया क्षेत्र के बाढ़ प्रभावित गांवों में मोटरसाइकिल द्वारा ही जायजा लेने पहुंच गए। इस दौरान उन्होंने बाढ़ की मार झेल रहे ग्रामीणों के बीच भोजन के पैकेट का वितरण भी कराया। जमानिया क्षेत्र के बांड इलाके में बाढ़ के प्रकोप से लोग घिरे हुए है। बाढ़ प्रभावित लोगों की समस्या की जानकारी होते ही उनके बीच पहुचकर उत्तर प्रदेश के पूर्व केबिनेट मंत्री ओमप्रकाश सिंह ने राहत सामग्री वितरण किया तथा उन लोगो को आस्वस्त किये कि इस आपदा में हम आप के साथ खड़े है। जो भी यथा सम्भव होगा मदद करता रहूंगा। गंगा के बढ़ते जल स्तर से पूरी जमानिया क्षेत्र जिसमे सब्बलपुर बाण, रघुनाथपुर बाण, मतसा बाण, देवरिया बाण, मंझरिया बाण, चितवानपट्टी बाण, ताजपुर बाण सहित कई गांवों में गंगा का कहर जारी है। लोग उचे स्थान पर शरण ले रहे ।जानवर का चारा भी बाढ़ की चपेट में हैं जिससे आदमी के साथ साथ जानवरो को भी बहुत दिक्कत है। पूर्व मंत्री ने राहत सामग्री वितरण के साथ साथ अधरिकार्यो से भी वार्ता किया तथा लोगो को राहत पहुचाने हेतु कड़ा निर्देश भी दिया। साथ मे जज यादव प्रधान,अनिल यादव विधान सभा अध्यक्ष, प्रतिनिधि मन्नू सिंह, संतोष कुशवाहा ब्लाक प्रमुख, तौकीर खान, गणेश यादव,राहुल राज सिंह लोरिक यादव, ब्रजेश सिंह, पंकज यादव,राहुल यादव, लोहा यादव,सद्दाम खान, अशोक सिंह, रामअवध यादव,उरिमिलेश पांडेय, दिनेश लाल,टुन्ना यादव,राजू यादव, आलोक यादव, विजय यादव, रामचीज यादव, आलोक यादव, अहसान प्रधान, अनिल यादव, सहित सैकड़ों की संख्या में लोग मौजद रहे।

About Post Author