June 21, 2025

बलिया में भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का आदर्श प्रताप सिंह ने किया भव्य स्वागत

IMG-20210807-WA0041

 

बलिया। भारतीय जनता युवा मोर्चा के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी का बलिया में प्रथम आगमन पर भाजपा युवा मोर्चा के नेता पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष आदर्श प्रताप सिंह के नेतृत्व में खेजुरी मोड़ व बलिया शहर में ओक्डेनगंज चौराहे पर सैकड़ों युवाओं ने जोरदार स्वागत किया।

बापू भवन टाउन हॉल में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम में आदर्श प्रताप सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष को स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया। उनके साथ प्रदेश उपाध्यक्ष रणजीत राय बड़े जी और क्षेत्रीय अध्यक्ष पुरुषार्थ सिंह को भी स्मृति चिन्ह व अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि इस बार युवाओं के साथ प्रदेश में 350 सीटों पर भारतीय जनता पार्टी चुनाव जीतेगी। कहा कि प्रदेश की जनता मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुशासन व विकास कार्यो से काफी प्रसन्न है। स्वागत करने वालों में आर्यमान सिंह, नवीन अर्जुन गुप्ता, मनोज गुप्ता, गणेश गुप्ता, प्रिंस सिंह, सनी सिंह, आनंद प्रकाश पांडे, सचिन प्रताप सिंह, शिकारी, वरुण सिंह, सचिन दुबे, रोहित पांडे आदि लोग उपस्थित रहे।

About Post Author

You may have missed