मनोज राय का हुआ जोरदार स्वागत

मनोज राय का हुआ जोरदार स्वागत

गाजीपुर। लखनऊ में भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने के बाद पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय का आगमन शनिवार को जिले में हुआ। इस दौरान भाजपा कार्यालय के साथ ही जगह-जगह उनका लोगों ने ढोल-नगाड़ा एवं फूल माला के साथ स्वागत किया।श्री राय भारी काफिला के बीच लखनऊ से चलकर सबसे पहले नगर के भाजपा कार्यालय पर पहुंचा। यहां पर भाजपा नेताओं-कार्यकर्ताओं ने जोश-खरोश के साथ उनका माल्यार्पण कर स्वागत किया। इसके बाद भाजपा नेता का काफिला आगे के लिए रवाना हुआ। इस दौरान कठवामोड़, शहबाजकुली, गौसपुर में लोगों ने मनोज राय जिंदाबाद के नारे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया।

यहां से सीधे भाजपा नेता शहीद पार्क मुहम्मदाबाद पहुंचे। शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण के बाद उनका काफिला आगे के लिए निकला। इस बीच शहनिंदा से लगायत भांवरकोल तक कई स्थानों पर उनके इंतजार में खड़े लोगों ने माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री राय ने स्वागत के लिए लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया।

 

 

बता दें कि बीते 1 जनवरी को पूर्व पीसीएस अधिकारी मनोज राय ने लखनऊ पार्टी कार्यालय पर भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लक्ष्मीकांत वाजपेई एवं प्रदेश उपाध्यक्ष दयाशंकर सिंह ने उन्हें सदस्यता ग्रहण कराई थी। वह विधानसभा क्षेत्र से विस चुनाव के संभावित प्रत्याशी हैं। महीनों से अपने विधानसभा क्षेत्र में जनसंर्पक कर लोगों को पार्टी के कार्यों से अवगत करा रहे हैं। श्री राय को लोगों का समर्थन भी मिल रहा है।

About Post Author