हार्टमन इंटर कालेज में सड़क सुरक्षा एवं नारी सशक्तिकरण कार्यक्रम सम्पन्न
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह एक कुशल शिक्षक की भुमिका में नजर आये

गाजीपुर जनपद के मुहम्मदाबाद तहसील क्षेत्र के हार्टमन इंटर कालेज हार्टमन पुर में सड़क सुरक्षा एवं महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि करीमुद्दीनपुर थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह रहे।विद्यालय में पहुंचने पर एन सी सी के छात्र छात्राओं के द्वारा उन्हे मार्च पास्ट एवं सलामी के पश्चात कार्यक्रम स्थल पर लाया गया।

विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा मुख्य अतिथि को पौधा भेंट कर सम्मान किया गया।सांस्कृतिक कार्यक्रम का शुभारं सीनियर छात्राओं के द्वारा प्रार्थना नृत्य से किया गया।शिक्षक सी डी जान के द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया।जूनियर छात्रों के द्वारा यातायात के नियम के बारे में जागरूकता गीत प्रस्तुत किया गया।

छात्राओं के द्वारा सामूहिक नृत्य की सुन्दर प्रस्तुति के पश्चात विद्यालय की छात्रा शैलजा राय कक्षा नौ ब के द्वारा निर्भया के जीवन पर आधारित एक जीवन्त प्रस्तुति कर लोगों की आंखों को नम कर दिया।कार्यक्रम का संचालन शिक्षक अरबिंद भारती के द्वारा किया गया।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर फेलिक्स राज के द्वारा मुख्य अतिथि को मंच पर अंग वस्त्रम एवं स्मृति चिन्ह भेंट किया गया।

अपने संबोधन में फादर फेलिक्स राज ने कार्यक्रम में समय देने के लिए थानाध्यक्ष धीरेन्द्र प्रताप सिंह समेत सभी स्टाफ का स्वागत एवं सभी के प्रति आभार ब्यक्त किया।अपने संबोधन के दौरान थानाध्यक्ष करीमुद्दीनपुर छात्र छात्राओं से एक कुशल शिक्षक की भूमिका में नजर आये।आपने बहुत ही सरल सहज तरीके से उपस्थित छात्र छात्राओं को यातायात के नियम की जानकारी दी।

महिला सशक्तिकरण पर आपने छात्राओं से कहा की अब आपको डरने की आवश्यकता नहीं है।वह समय और दौर गुजर गया है।अब आप सभी की सुरक्षा के लिए पुलिस सदैव तत्पर है।आप सभी के लिए तरह तरह के नियम कायदे बना दिये गये है।हर थाने पर महिला हेल्प डेस्क की स्थापना की गयी है।आपको कहीं भी कभी भी डरने की आवश्यकता नहीं है।मुख्य अतिथि के द्वारा छात्र छात्राओं से पुनः आने का वादा किया गया।

महिला का०वंदना शुक्ला के द्वारा भी छात्राओं को उनकी सहायता एवम उनकी सुरक्षा के लिए शासन द्वारा लागू योजना के बारे में जानकारी दी गयी।महिला आरक्षियों के द्वारा छात्राओं से कार्यक्रम के पश्चात आपस में संवाद भी किया गया।सभी के प्रति आभार शिक्षक प्रभाकर मणि त्रिपाठी के द्वारा ब्यक्त किया गया।

इस अवसर पर का०चन्द्रजीत यादव. का०विपिन प्रताप यादव. का०कैलाश यादव. का०जितेन्द्र प्रताप सिंह.महिला०का०बन्दना शुक्ला. म०का०सनोज शाह.म०का०मिथिलेश सिंह.अनिल मिश्रा.उदय कुमार. राजेश कुशवाहा. स्वर्ण लता.दिनेश पाठक.महात्मा प्रसाद. राकेश जोसफ.शुभनरायण यादव. सत्येन्द्र पाण्डेय समेत सभी शिक्षक.शिक्षिका.छात्र.छात्राएं उपस्थित रहीं।