कोविड-19 टीकाकरण में मुहम्मदाबाद बना लखपति ब्लॉक

गाजीपुर। मुहम्मदाबाद ब्लाक में बुधवार तक एक लाख लोगों को कोविड-19 के टीका से प्रतिरक्षित कर दिया गया है। इस सफलता पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ हरगोविंद सिंह और जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डॉ उमेश कुमार ने ब्लॉक के सभी स्वास्थ्य कर्मियों को बधाई दी। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुहम्मदाबाद के अधीक्षक डॉ आशीष राय ने बताया कि शासन द्वारा मिले दिशा-निर्देश, मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय के सफल निर्देशन और सामुदायिक स्वास्थ केंद्र मुहम्मदाबाद के सभी कर्मचारियों के मेहनत की वजह से मंगलवार तक 99385 लोगों का सफल वैक्सीनेशन किया गया था। वहीं बुधवार को 3307 लोगों का टीकाकरण कर एक लाख से ऊपर 102692 लोगों का टीकाकरण कराने में पहले ब्लॉक में सुमार हुए हैं। इसके लिए ब्लॉक के सभी कर्मचारी और अधिकारी मुहम्मदाबाद को लखपति ब्लॉक बनाने में योगदान किया है, जिसके लिए वह धन्यवाद के पात्र हैं। उन्होंने बताया कि मुहम्दाबाद ब्लॉक की जनसँख्या करीब 3.3 लाख है जबकि जमानिया ब्लॉक की जनसँख्या करीब 3.45 लाख व सैदपुर की करीब 3.3 लाख है। इसमें अभी तक जमानिया में व सैदपुर में लोगों का टीकाकरण हुआ है। बीपीएम संजीव कुमार ने बताया कि इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए ब्लॉक के प्रभावशाली व्यक्तियों, ग्राम सभा में बैठक कर लोगों को जागरूक करने का कार्य किया गया। इसके साथ ही कोई भी मेजर ए०ई०एफ०आई० (टीकाकरण के बाद प्रतिकूल प्रभाव) नहीं हुआ, जिससे कोई समस्या नहीं हुई। साथ ही साथ समस्त तहसील एवं ब्लॉक स्तरीय अधिकारियों, ग्राम प्रधान का सहरानीय सहयोग रहा, जो सदैव ससमय विकट परिस्थितियों पर मैजुद रहे। इस अभियान में महिलाओं की भागीदारी बेहतर रही। कोठीया ग्राम सभा की महिला प्रधान प्रिती राय द्वारा ग्राम में लगातार सभी से समन्वय बनाते हुऐ अपने ग्राम कोठीया को लक्षित अबादी का शत-प्रतिशत टीकाकरण कराते हुऐ अन्य के लिऐ भी एक मिसाल कायम की। उन्होंने बताया कि पिछले एक सप्ताह में करीब 12000 लोगों का कोविड-19 टीकाकरण किया जा चुका है।