June 21, 2025

भाजपा नेता आनंद सिंह व उनके पुत्र आदित्य ने स्वतंत्रदेव सिंह का किया शानदार स्वागत

IMG-20210814-WA0010

गाजीपुर। आईडी मेमोरियल ग्रुप आफ कॉलेजेज मुड़वल फतेउल्लाहपुर के चेयरमैन व भाजपा नेता आंनद सिंह का भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह से मधुर व प्रगाढ़ रिश्ते किसी से छिपे नहीं है। पूर्व में कोरोना कॉल में उनके द्वारा किये गये कार्यों की सराहना भाजपा प्रदेश अध्यक्ष खुद के ट्वीटर एकाउंट से कर चुके हैं। इसी क्रम में आनंद सिंह व उनके पुत्र तथा युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह की ओर से स्वतंत्रदेव सिंह का माल्यार्पण करके शानदार स्वागत किया गया। शानदार स्वागत कार्यक्रम से स्वतंत्रदेव सिंह काफी गदगद नजर आए। उन्होंने सामाजिक कार्यों के लिए आनंद सिंह व युवा भाजपा नेता आदित्य सिंह को शाबाशी दी। कहा कि दोनों मेरे बहुत प्रिय हैं। पिता—पुत्र जिस प्रकार से सामाजिक कार्य कर रहे हैं, वह औरों के लिए किसी नजीर से कम नहीं है। समाज के जरूरतमंदों की सहायता के लिए हर किसी को आगे आना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेता आनंद सिंह ने सामाजिक कार्यों के जरिये जनपद में अपनी एक अलग छाप छोड़ने का कार्य किया है। वहीं आनंद सिंह व उनके पुत्र आदित्य सिंह की ओर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्रदेव सिंह का आभार प्रकट किया गया। भाजपा नेता आनंद सिंह ने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह की अगुवाई में एक बार फिर से भारतीय जनता पार्टी यूपी के अंदर भारी बहुमत से विजय प्राप्त करके इतिहास रचने जा रही है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रदेव सिंह के कुशल मार्गदर्शन के कारण प्रदेश में भाजपा काफी मजबूत स्थिति में आ चुकी है। संगठन के मामले भाजपा के सामने सपा व बसपा की चुनौती कहीं नजर नहीं आती है। स्वतंत्रदेव सिंह ने शीर्ष स्तर से लेकर निचले पायदान तक संगठन को मजबूत करने का कार्य किया है। वह हर एक कार्यकर्ता से बहुत ही आत्मीयता के भाव से मिलते हैं और उनकी समस्याओं का निराकरण करता है। यही कारण है कि प्रदेश के अंदर भाजपा का संगठन लगातार मजबूत होता चला जा रहा है। उनके मार्गदर्शन में हम लोग एक बार फिर से भाजपा का विजय पताका फहरायेंगे।

About Post Author