June 21, 2025

वाराणसी-वाराणसी: तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा गंगा का जलस्तर

IMG-20210731-WA0004

 

वाराणसी। गंगा का जलस्तर तीन सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ता जा रहा है। इससे जिला प्रशासन भी सतर्क हो गया है। घाटों की सीढ़ियां भी डूबने लगी हैं। वहीं, जिला प्रशासन ने कहा है कि घाट पर स्नान करने वाले लोग बेहद सावधानी बरतें। हर दिन हो रही जमकर बारिश से लगातार गंगा का जलस्तर बढ़ रहा है। पहाड़ी और मैदानी इलाकों में बारिश से वाराणसी में गंगा के जलस्तर में बढ़ाव तेज हो गया है। गंगा के जलस्तर में प्रयागराज से बलिया तक बढ़ोतरी दर्ज की गई है। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार, वाराणसी में शनिवार की सुबह 8:00 बजे तक गंगा का जलस्तर 63.40 मीटर पर था जो सामान्य जल स्तर 66.599 मीटर से नीचे है। शुक्रवार की रात आठ बजे गंगा का जलस्तर 63.08 मीटर दर्ज किया गया। गंगा के जलस्तर में शुक्रवार दोपहर तक बढ़ाव की रफ्तार 8 सेंमी प्रति घंटा थी। वहीं शाम से गंगा की रफ्तार आधी हो गई।

About Post Author

You may have missed