प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों को सम्मानित करने के बहाने ब्रजेन्द्र सिंह ने दिखाया अपना दमखम |

गाजीपुर जनपद के बाराचवर स्थित लार्ड कृष्णा पैलेस में बुधवार को मुख्य अतिथि सांसद विरेन्द्र सिंह मस्त के उपस्थिति में भावी ब्लॉक प्रमुख ब्रजेन्द्र सिंह द्वारा नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों व क्षेत्र पंचायत सदस्यों का माल्यार्पण कर व अंगवस्त्रं देकर सम्मानित किया गया।

इस कार्यक्रम में दलीय सीमाओं को तोड़कर भाजपा सहित सपा, बसपा, भासपा के सदस्य उपस्थित हुए। आगामी ब्लॉक प्रमुख चुनाव को देखते हुए 66 से अधिक क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित हुए और एकमत से ब्रजेन्द्र सिंह को ब्लॉक प्रमुख बनाने की हामी भर दी।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुवात सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर पण्डित श्यामा प्रसाद मुखर्जी को श्रद्धांजलि देने से हुई। मुख्य अतिथि बलिया सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने ब्रजेन्द्र सिंह को ब्लॉक प्रमुख बनाने की लोगों से अपील की। उन्होंने कहा कि कासिमाबाद में 60 लाख रुपया मैंने ऑक्सीजन प्लांट लगाने के लिए सांसद निधि से दिया है।

वहीं बाराचवर में लोगों ने ऑक्सीजन की उपलब्धता की बात की तो ब्रजेन्द्र सिंह से सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि आप लगवा देंगे न? तो ब्रजेन्द्र सिंह ने कहा कि ब्लॉक प्रमुख बन जाऊंगा तो उपलब्ध करवा दूंगा।

इस दरम्यान बाराचवर विकास खंड की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत करीमुद्दीनपुर की नवनिर्वाचित महिला ग्राम प्रधान फरीदा बानो ने मंच से अपने यहां पीएचसी न होने की बात कही। जिसके बाद सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने कहा कि डीएम गाज़ीपुर से मैं इस मामले के लिए कहूंगा आप जमीन उपलब्ध करवाइये और मैं पीएचसी के लिए कह दूंगा।

सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने क्षेत्र में सड़को के निर्माण होने की बात कही। उन्होंने पहले भी प्रेस कॉन्फ्रेंस करके क्षेत्रीय सड़कों के प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना में स्वीकृत होने के जनकारी दी थी। हालांकि अभी तक उनपर कार्य शुरू नहीं हो पाया है। उन्होंने बताया कि टेंडर हो चुका है और शीघ्र ही कार्य शुरू हो जाएगा।

इस दरम्यान भाजपा वरिष्ठ भाजपा नेता जितेन्द्र नाथ पाण्डेय. नरेन्द्र नाथ सिंह. कृष्णानन्द राय. नथुनी सिंह. पुर्व प्रधान प्रतिनिधि राजेश राय. विनोद राय गुडडू. पुर्व प्रधान दीनानाथ यादव.करीमुद्दीनपुर ग्रामप्रधान फरीदा बानो.भाजपा नेता शिवप्रताप सिंह छोटू, देवेंद्र सिंह देवा हिमाशू राय.देवेन्द्र सिंह. मुन्ना सिंह,ओमप्रकाश कुशवाहा. संतोष गुप्ता. नंदलाल गुप्ता, दीपक उपाध्याय, निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि कौशल सिंह, अभय चौबे, भासपा के राजेश सिंह, बसपा के जिला पंचायत प्रत्यासी राजेन्द्र राजभर.अभय चौबे, दीपक सिंह, मासूम हैदर सहित नव निर्वाचित ग्राम प्रधान व क्षेत्र पंचायत सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीनिवास सिंह ने किया तथा संचालन प०श्यामराज तिवारी ने किया।

About Post Author