माता महाकाली का वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न

माता महाकाली का वार्षिक पूजा धूमधाम से संपन्न
यूसुफपुर स्थित माता महाकाली मंदिर परिसर में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी माता महाकाली का भव्य श्रृंगार किया गया।सुबह जमालपुर से माता का झंडा ढोल ताशा नगाड़े के साथ डे बाबा मंदिर पर पहुंचा और वहां विश्व के कल्याण तथा नगर की रक्षा के लिए हवन पूजन किया गया।इसके बाद नगर का भ्रमण करते हुए माता का कलश और ध्वजा माता महाकाली दरबार पहुंचा वहां पर मेले का आयोजन किया गया।इस अवसर पर माता महाकाली का भव्य श्रृंगार किया गया।इसके उपरांत पूरे क्षेत्र की महिलाओं द्वारा माता महाकाली को पूरी हलवा,नारियल चुनरी चढ़ाकर अपने नगर की सुरक्षा हेतु माता महाकाली से कामना किया गया।माता महाकाली दरबार में थाना प्रभारी मुहम्मदाबाद पवन कुमार उपाध्याय ने माता रानी का विधिवत पूजन अर्चन कर विश्व के कल्याण हेतु माता महाकाली से कामना की वही समाज सेविका श्रीमती मीरा राय ने माता रानी को अस्त्र-शस्त्र चढ़ाकर दर्शन पूजन किया। गायक आरजू आंचल को अंग वस्त्र प्रदान कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाने का काम किया।
क्षेत्रीय विधायक मन्नू अंसारी ने माता रानी का दर्शन पूजन कर लोगों को शुभकामनाएं दी। माता महाकाली का ध्वज कलश माता शीतला दरबार पहुंचा और वहां भी हजारों की संख्या में श्रद्धालु भक्तों की भीड़ रही। माता महाकाली का हवन पूजन खप्पर चुनरी नारियल चढ़ाकर पूजन किया गया। महाकाली मंदिर के अध्यक्ष विनोद मद्धेशिया समाजसेवी दीपू वर्मा विक्की गुप्ता बलराम जी जायसवाल ठाकुर प्रसाद तिवारी आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित रहे।अंत में महाकाली मंदिर के पुजारी सत्य प्रकाश मुकेश ने सबका आभार प्रकट किया