मां कष्टहरणी धाम में लगी आस्था की भीड़

1 min read

मां कष्टहरणी धाम में लगी आस्था की भीड़

अनगिनत संख्या में श्रद्धालुओं ने किया दर्शन पूजन

अखण्ड दीपक जलाने का भी इस बार पहले का रिकार्ड टूट गया

गाजीपुर जनपद के करीमुद्दीन पुर स्थित मां कष्ट हरणी धाम में नवरात्रि के प्रथम दिवस पर महिलाओं ने अपने परिवार के सलामती के लिए, मातायें अपने सन्तान के सलामती ,कामयाबी उनके दिर्घायु के लिये.नि: संतान महिलायें संतान के लिए, पत्नियां अपने पति के लिए, कुवारी लडकिया अच्छे जीवन साथी के लिए चौबिस घंटे का अखंड दीपक जला कर मां का पूजन अर्चन किया। मां कष्ट हरणी धाम सम्भवत: प्रदेश का ही नही देश का यह ईकलौता मन्दिर है जहां हजारों हजार की संख्या में महिलाओं के द्वारा अखंड दीपक जलाया जाता है। दूर दूर से महिलाएं आश्विन एवम चैत्र नवरात्रि में अकेले बिना डर भय के अखंड दीपक जलाती है।

 

मां के धाम में इसके लिए एक अलग से दीपक गृह का भी निर्माण कराया गया है। हर वर्ष निरन्तर भक्तों की बढती भींड के कारण मंगलवार को मां के मंदिर परिसर में बाबा कीनाराम जी के मंदिर बजरंग बली के मंदिर एवम धर्मशाला में हजारो हजार अखण्ड दीपक जलाये गये। यह दीपक चौबीस घंटे के संकल्प के साथ ब्राह्मण द्वारा पूजन के साथ जलाया जाता है।

महिलाऐं चौबीस घंटे तक भजन देवी गीत संगीत एवम नृत्य के साथ मां के धाम में जागरण करती है।यह परम्परा भी सदियों से चली आ रही है।अखण्ड दीपक जलाने की संख्या में हर साल निरंतर बृद्धि हो रही है। बहुत से भक्त मां के धाम में पूरे नवरात्र भर अखण्ड दीपक जलाते है। मंगलवार को भोर में ही ममतामयी मां कष्ट हरणी धाम के कपाट दर्शनार्थियों के लिए खोल दिये गये। सुबह होते होते मां कष्ट हरणी धाम का पूरा परिसर खचा खच भर गया।

सुबह दस बजे तक ईक्यावन सौ अखण्ड दीपक मां के धाम में जल गये थे जो दोपहर बारह बजे तक दस हजार की संख्या को पार कर गये। सुबह से लेकर दोपहर बाद तक लगभग पच्चीस तीस हजार की संख्या में दर्शनार्थियों ने मां का दर्शन पूजन किया। चितबडागांव मुहम्मदाबाद मार्ग पर मां के धाम के दोनो बगल वाहनो की लम्बी कतारे लग गयी। भारी भींड को ब्यवस्थित करने में पुलिस के जवानों को काफी मेहनत करनी पडी। बार बार ध्वनि बिस्तारक यंत्र से भींड को आवश्यक दिशा निर्देश दिया जा रहा था। तेज धूप के बावजूद धूप एवम गर्मी पर आस्था भारी पडी।

 

 

 

 

मां के गर्भ गृह से लेकर मुख्य द्वार के बाहर तक पुरूष एवम महिलाओं की लम्बी लम्बी कतारे लगी थी। सभी क्रमशः अपनी बारी आने तक धैर्य से खडे दिखाई दे रहे थे। तेज धूप एवम गर्म फर्श पर भी लग रहा था की भक्तों को शीतलता का एहसास हो रहा है। कोई भी दर्शनार्थी बिचलित नजर नहीं आया।मां कष्ट हरणी धाम के इतिहास में पहली बार यैसी भींड इस बार के नवरात्र में दिखाई दी। रात्रि में मां के धाम के मुख्य द्वार के बाहर भी श्रद्धालु महिलाओं ने किसी तरह से रात ब्यतीत किया। बहुत सारी महिलाएं करीमुद्दीनपुर थाना परिसर में रुकी थी।थाना परिसर में महिलाओं के लिए टेंट की ब्यवस्था थानाध्यक्ष के द्वारा कराया गया है।पूरे मंदिर परिसर में जगह जगह महिलाओ के समूह द्वारा गीत एवम नृत्य के सहारे रात्रि जागरण किया गया। बुधवार को स्नान करने के पश्चात धाम में अखण्ड दीपक जलाने वाली महिलाओं ने दर्शन पूजन संकल्प के बाद अपने लिए अपने परिवार के लिए मां के दरबार में गुहार लगाने के पश्चात प्रस्थान किया।थानाध्यक्ष करीमुद्दीन पुर प्रदीप कुमार सिंह ने कहा की मैने अभी तक किसी भी मंदिर में रात के समय इतनी भींड नही देखा था। बुधवार को सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज गाधिपुरम बोरसिया गाजीपुर के प्रबंध निदेशक प्रोफेसर डाक्टर सानंद सिंह एवं सरजू राय मेमोरियल पी जी कालेज गांधीनगर के प्रबंधक हिमांशु राय के द्वारा मां का दर्शन पूजन किया गया।

पुजारी राजकुमार पाण्डेय के द्वारा पूजन सम्पन्न कराया गया एवं प्रसाद के रूप में मां की चुनरी भेंट की गई। मंगलवार को पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी,ब्लाक प्रमुख बाराचवर बृजेन्द्र सिंह, यशवंत सिंह पत्रकार, मिथिलेश राय, श्याम बहादुर राय समेत अन्य लोगों के द्वारा दर्शन पूजन किया गया।मां की सेवा में पुजारी राजकुमार पाण्डेय, महेश्वर पाण्डेय, किशुनदेव उपाध्याय समेत अन्य लोग लगे हैं। सुरक्षा के लिए एस ओ करीमुद्दीनपुर के द्वारा अपने सहयोगियों के द्वारा बराबर चक्रमण किया गया। मंदिर में मुख्य गेट से लेकर मंदिर के गर्भगृह एवं अन्य स्थान पर पुलिस कर्मी, महिला पुलिस,पी ए सी एवं होमगार्ड की ब्यवस्था की गई है।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!