June 19, 2025

मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। इसके बिना लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है-डाक्टर बिजेन्द्र सिंह

IMG-20240125-WA0038

मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। इसके बिना लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है-डाक्टर बिजेन्द्र सिंह

मतदाता जागरूकता दिवस का आयोजन

डॉ राम मनोहर लोहिया डिग्री कॉलेज अध्यात्मपुरम ढोटारी गाजीपुर में मतदाता जागरूकता अभियान के तहत सभी शिक्षक एवं छात्र-छात्राओं को भारत निर्वाचन आयोग द्वारा प्रेषित शपथ पत्र के द्वारा शपथ दिलाया गया। सभी छात्र-छात्राओं को यह बताया गया कि मतदान आपका संवैधानिक अधिकार है। इसका शत प्रतिशत प्रयोग करें। आपके एक-एक मत से लोकतंत्र मजबूत होता है।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विजेंद्र कुमार सिंह ने कहा कि मतदान लोकतंत्र की आत्मा है। इसके बिना लोकतंत्र का कोई अस्तित्व नहीं है। इसलिए आप सभी धर्म, जाति, मजहब से ऊपर उठकर निर्भीकतापूर्वक, स्वतंत्र रूप से राष्ट्रहित में मतदान करें। अन्य लोगों को भी शत प्रतिशत मतदान करने के लिए प्रेरित करें।

छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली एवं मेहंदी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया। जिसमें दर्जनो छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। छात्राओं द्वारा बनाया गया प्रभु श्री राम की रंगोली को सभी ने सराहा। इनमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राओं को गणतंत्र दिवस के अवसर पर पुरस्कृत किया जाएगा।

कार्यक्रम में विश्वकर्मा प्रसाद ,राजेश सिंह, सत्येंद्र सिंह,रविंद्र कुमार, माया चौहान,अनु सिंह ने सराहनीय सहयोग दिया।

About Post Author