एम एल सी प्रतिनिधि पप्पू सिंह की मां के अंतिम संस्कार में गंगा तट पर उमडे लोग

एम एल सी प्रतिनिधि पप्पू सिंह की मां के अंतिम संस्कार में दिग्गजों का जमावड़ा

भारतीय जनता पार्टी के विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल के प्रतिनिधि बृजेश कुमार सिंह उर्फ पप्पू सिंह की माता पन्ना देवी 86 वर्ष का आकस्मिक निधन सोमवार की रात्रि 1-30 बजे जिला चिकित्सालय गाजीपुर मे हो गया । जिनके निधन से शुभ चिंतकों तथा परिजनों मे शोक व्याप्त हो गया। निधन की खबर मिलते ही शोक संत्पत लोगों का तांता उनके पैतृक निवास ग्राम सेमउर (बाराचवर) पर पर लग गया । जिनकी अंत्येष्टि मंगलवार को दोपहर मे मुहम्मदाबाद क्षेत्र के सुल्तानपुर घाट पर गंगा किनारे सम्पन्न हुई।

जहाँ विधान परिषद सदस्य विशाल सिंह चंचल,भाजपा जिला महामंत्री प्रवीण सिंह, रामनरेश कुशवाहा, योगेश सिंह,कृष्णानन्द राय,जिला मंत्री विष्णु प्रताप सिंह, जिला मीडिया प्रभारी शशिकान्त शर्मा,मनोज सिंह, मंडल अध्यक्ष अभय प्रताप सिंह, योगेंद्र सिंह ब्लाक प्रमुख, वीरेंद्र यादव, राम कृत यादव, कमलेश सिंह, विनोद अग्रवाल, रामा सिंह, काटू सिंह, पूर्व विधायक कालीचरण राजभर, सत्येंद्र सिंह मसाला,

डॉ0 सानंद सिंह प्रबन्ध निदेशक सत्यदेव ग्रुप्स आफ कालेजेज, राम सागर यादव सदस्य जिला पंचायत, सुरेंद्र यादव सदस्य जिला पंचायत,विवेक सौरभ.प्रदीप पाठक.पंकज राय प्रगतिशील किसान. सहित अन्य तमाम दलों के नेता, कई थानाध्यक्ष आदि उपस्थित रहे। मुखाग्नि आयुष सिंह (पोता)के द्वारा दी गयी है।

