डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में शिवांग विजय का जनसंपर्क अभियान तेज

डुमरांव की जनता का शिवांग को मिल रहा अपार जन समर्थन

महाराज चन्द्र विजय सिंह भी क्षेत्र में कर रहे है संपर्क

आज डुमरांव के बडा बाग में शिवांग विजय के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन

शिवांग विजय सिंह को मिला चुनाव चिन्ह टार्च

बक्सर जनपद के डुमरांव बिधानसभा क्षेत्र से निर्दल प्रत्याशी के रूप में राजपरिवार के युवा सदस्य शिवांग विजय सिंह ने नामांकन के साथ ही क्षेत्र में अपने लोगों के साथ जन संपर्क अभियान को तेज कर दिया है।शिवांग विजय सिंह के पिता चन्द्र विजय सिंह महाराज भी क्षेत्र में जनसंपर्क कर रहे है।

चुनाव चिन्ह टार्च

इस समय युवा प्रत्याशी शिवांग विजय सिंह लोगों से संपर्क के दौरान सभी का स्नेह एवं आशिर्वाद प्राप्त कर रहे हैं।उन्होंने कहा की डुमरांव के बिकास के लिए चुनाव चिन्ह टार्च आवंटित हुवा है।यह चुनाव चिन्ह टार्च डुमरांव के हर अंधेरे घर को प्रकाशित कर डुमरांव में तरक्की के रास्ते को मजबूत करेगी।

अपने दादा महाराजा स्व० कमल सिंह जी के साथ शिवांग विजय सिंह

शिवांग विजय सिंह के साथ हर समय साये की तरह उपस्थित रहने वाले युवा समाजसेवी अम्बरीष पाठक ने बताया की हर धर्म हर जाति के लोगों में डुमरांव राजपरिवार के प्रति सम्मान है।डुमरांव राज परिवार ने डुमरांव के साथ साथ अन्य जगहों पर भी बहुत कुछ किया है।डुमरांव में तो शिक्षा चिकित्सा की आधार शिला ही महाराजा स्व० कमल सिंह जी ने रक्खी थी।

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में महाराज चन्द्र विजय सिंह का जनसंपर्क

डुमरांव राजपरिवार के कारण ही डुमरांव की राष्ट्रीय स्तर पर पहचान कायम है।इस परिवार ने हर समय क्षेत्र के लोगों की भलाई का कार्य किया है।जनता द्वारा शिवांग विजय को अपार समर्थन मिल रहा है।नि:संदेह डुमरांव की जनता ने मन मस्तिष्क में यह फैसला कर लिया है की डुमरांव का सर्वांगीण बिकास शिवांग विजय ही करा सकते है।

जनसंपर्क करते शिवांग विजय सिंह

शिवांग विजय जनसेवा की भावना से ही डुमरांव की तकदीर और तस्बीर को बदलने के लिए ही चुनावी समर में उतर गये है।इसी क्रम में अमसारी.चौगाईं. छतनवार.हथेलीपुर.मठिया एवं डुमरांव में जनसंपर्क किया गया।इस जनसंपर्क में बंशी सिंह.मार्कण्डेय सिंह.अमरेन्द्र तिवारी. रिंकू पाण्डेय. राजू कुशवाहा. निर्मल भारती.विपुल भारती.आलोक तिवारी. मुमताज समेत अन्य लोग शामिल रहे।

महाराज चन्द्र विजय सिंह जनसंपर्क करते हुवे

About Post Author