चुनावी समर में उतरा डुमरांव राज परिवार निर्दलीय प्रत्याशी होगें शिवांग विजय सिंह

डुमरांव विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय प्रत्याशी होंगे शिवांग

8 को शिवांग विजय सिंह करेंगे नामांकन

डुमराँव विधानसभा क्षेत्र से इस बार राज परिवार के शिवांग विजय सिंह भी चुनावी दंगल में उतरने जा रहे है। पिछले विधानसभा व लोकसभा चुनाव में भी राज परिवार के चुनावी मैदान में उतरने की बात सामने आयी थी, लेकिन ऐसा हुआ नही था।

निकटस्थ सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार राज परिवार लगातार दलों के सम्पर्क में रहा था। लेकिन जब दलों ने इन्हें नजरअंदाज किया, तो अंततः निर्दलीय प्रत्याशी के रूप में ताल ठोकना पड़ा। नगर के युवा सामाजिक कार्यकर्ता अम्बरीष पाठक ने इसकी सूचना देते हुए बताया कि राज परिवार का शाहाबाद क्षेत्र के विकास में अन्यतम स्थान रहा है।

हमारे क्षेत्र से आजाद भारत के प्रथम लोकसभा सदस्य महाराजा बहादुर स्व कमल सिंह भी निर्दलीय ही रहे थे। अपने पूज्य दादा जी के नक्शे कदमों पर चलते हुए ही शिवांग विजय सिंह भी चुनावी समर में कूद पड़े है और अपने दादाजी के सपनो को पूरा करने का काम करेंगे।

आमतौर पर लोग चुनाव में अपने पॉकेट भरने के लिए उतरते है, लेकिन महाराज कुमार शिवांग विजय सिंह क्षेत्र की जनता की समस्याओं का निवारण करने के लिए चुनावी समर में है। अब विधानसभा की जनता के सामने एक योग्य शिक्षित और विजन वाला युवा उतर चुका है। अब हमारे यहाँ राजनीतिक दलों की मनमानियां नहीं चलने वाली।

About Post Author