मतदाता सूची नही ई वी एम मशीन हटाए मोदी सरकार- राजीव राय

गाजीपुर। समाजवादी पार्टी के राष्‍ट्रीय महासचिव व प्रवक्‍ता राजीव राय ने एक ही मतदाता सूची से देश में चुनाव की तैयारी पर टिप्‍पणी करते हुए कहा कि जब तक ई वी एम को हटाकर बैलेट पेपर से चुनाव नही होगा तबतक देश में साफ-सुथरा चुनाव नही हो सकता है और लोकतंत्र की रक्षा नही हो सकती है। उन्‍होने कहा कि भाजपा का हर बदलाव संदेह के घेरे में है। सबसे पहले भाजपा संदेह की जननी ई वी एम को हटाये और बैलेट पेपर से चुनाव कराये तब जाकर भारत में निष्‍पक्ष चुनाव हो सकता है।

About Post Author