June 19, 2025

उत्तर प्रदेश का गोंड समुदाय एसटी सूची में शामिल होगा ,मोदी सरकार जनजातीय समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध – जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा

file7nxvwcr2piu1esqot5az-1-1171704-1671025202

उत्तर प्रदेश का गोंड समुदाय एसटी सूची में शामिल होगा ,मोदी सरकार जनजातीय समुदाय के विकास के लिए प्रतिबद्ध – जनजातीय मंत्री अर्जुन मुंडा

उत्तर प्रदेश के गोंड समुदाय को अनूसूचित जाति से निकाल कर अनूसूचित जनजाति (एसटी) सूची में डालने के प्रावधान वाला विधेयक राज्यसभा से बुधवार को मंजूर हो गया । उच्च सदन ने संविधान (अनूसूचित जातियां और अनूसूचित जनजातियां) आदेश (दूसरा संशोधन) विधेयक, 2022 को ध्वनिमत से पारित कर दिया । लोकसभा में यह पहले ही पारित हो चुका है।

जनजातीय कार्य मंत्री अर्जुन मुंडा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की सरकार देश में जनजातीय समुदाय और उनके क्षेत्रों के विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह विधेयक उसी कड़ी में समाधान का रास्ता है।

About Post Author