सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज गाजीपुर द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन

सत्यदेव ग्रुप आफ कालेजेज गाजीपुर द्वारा शानदार तिरंगा यात्रा का आयोजन
गाजीपुर -शनिवार को सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के सभी अंग मिलकर सामूहिक रूप से आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत तिरंगा यात्रा से महोत्सव कार्यक्रम की शुरुआत की।आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रत्येक विभाग में यह समारोह वर्ष भर अनवरत चलता रहेगा।
15 अगस्त 2022 को भारत की स्वतंत्रता का 75वां वर्ष पूरा हो जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 मार्च, 2021 को अहमदाबाद के साबरमती आश्रम में आजादी के अमृत महोसत्व का उद्घाटन किया था। क्योंकि इसी दिन माहात्मा गांधी ने ‘नमक सत्याग्रह’ की शुरुआत की थी।उन्होंने ही कहा था कि यह महोत्सव 15 अगस्त 2023 तक चलेगा।
आजादी के इस अमृत महोत्सव को मनाए जाने के कुछ कारण है। पहला यह कि भारत को अंग्रेजों की गुलामी से आजादी मिली थी। दूसरा यह कि देश को स्वतंत्र करने के लिए जिन राष्ट्र सुपूतों ने बलिदान दिया और बहुत कष्ट सहे उन्हें याद करने का यह दिन है। तीसरा यह कि आजादी के 75 वर्ष पूरे हो गए हैं।
इन कारणों से आजादी के अमृत महोत्सव के माध्यम उन सभी लोगों को स्वतंत्रता और लोकतंत्र के सही मायने बताने बहुत जरूरी है और साथ ही यह बताना भी जरूरी है कि इन 75 वर्षों में भारत ने क्या उपलब्धियां हासिल की हैं।
वर्तमान समय में जो युवा पीढ़ी है जिनकी उम्र 18 से 35 वर्ष के बीच में है वह आजादी के संघर्ष और लोकतंत्र के महत्व को बेहतर ढंग से नहीं जानती हैं। कई विचारधारों में बंटी यह पीढ़ी गुमराही के एक चौराहे पर खड़ी है। ऐसे में उसे अपने देश के इतिहास और वर्तमान से जोड़ना जरूरी है। कहते हैं कि जो देश अपना इतिहास भूल जाता है उसका भूगोल भी बदल जाता है और यह हुआ भी है। कई कुर्बानियां व्यर्थ चली गई तब जबकि देश का विभाजन हुआ।
भारत को आजाद कराने के लिए किन-किन चुनौतियों का सामना करना पड़ा और क्या-क्या कुर्बानियां भारत को देनी पड़ी यह आज की युवा पीढ़ी को जानना जरूरी है। साथ ही यह भी कि आने वाले समय में किन चुनौतियों का सामान करना पड़ेगा। हालांकि किताबों और स्कूल में पढ़ाए गए पाठ से उन्हें आजादी के बारे में बहुत हद तक कुछ जानकारी मिल जाती है लेकिन वह करीब से इसकी संघर्ष की कहानी को नहीं जानते सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज अपने संस्थाओं से जुड़े सभी नव युवकों को विभिन्न देशभक्ति पूर्ण कार्यक्रमों,के द्वारा आजादी के वास्तविक महत्व और आजादी के लिए शहीदों हुए बलिदानियों के विचारो भावनाओ से अवगत कराना चाहती है।जिससे युवकों की वर्तमान पीढ़ी अतीत से सीख लेकर वर्तमान में देश के विकास की मुख्य धारा से जुड़ कर उसमे अपना योगदान दे सके।
समस्त कार्यक्रम सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के प्रबंध निदेशक डाo सानंद सिंह के निर्देशन से आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज की निर्देशिका डाo प्रीति सिंह ने तिरंगा दिखा कर किया,व पुरे कर्यक्रम मे छात्रो के साथ पद यात्रा मे रही ।कार्यक्रम के समापन सत्र मे क्षेत्राधिकारी कासिमाबाद ने अपनी उपस्थिति दे कर सभी छात्रों का उत्साह वर्धन किया।स्वयं भी हाथ में तिरंगा लेकर यात्रा मे भाग लिए। उनके साथ नोनहरा थानाध्यक्ष प्रदीप कुमार सिंह व अटावा चौकी प्रभारी संदीप दुबे पुरे कार्यक्रम मे साथ रहे। सत्यदेव डिग्री कालेज के निदेशक अमित रघुवंशी,सत्यदेव ग्रुप ऑफ कालेजेज के काउंसलर दिग्विजय उपाध्याय और संस्थान के सभी प्राचार्यो डॉ राम चंद्र दुबे, इंजीनियर अजीत यादव, डॉक्टर तेज प्रताप सिंह, इंजीनियर सुनील यादव, सुमित सिंह, सत्यदेव इंटरनेशनल स्कूल के प्रिंसिपल चंद्रसेन तिवारी तथा विद्वान प्राध्यापको के सहयोग से कार्यक्रम सफलता पूर्वक संचालित किया गया।