June 26, 2025

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक्शन, आफसा अंसारी की 6.30 करोड़ की 2 जमीनें की गई कुर्क

IMG-20220813-WA0052

माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ एक्शन, आफसा अंसारी की 6.30 करोड़ की 2 जमीनें की गई कुर्क

गाजीपुर- माफिया मुख्तार अंसारी के खिलाफ प्रशासन का एक्शन लगातार जारी है।माफिया मुख्तार अंसारी,उसके करीबियों और रिश्तेदारों पर कानून का शिकंजा कसता जा रहा है। ग़ाज़ीपुर में पुलिस प्रशासन ने मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की जमीन की कुर्क कर ली है।पुलिस ने मुख्तार की पत्नी आफसा अंसारी की 6.30 करोड़ की 2 जमीनें कुर्क की है। ग़ाज़ीपुर के सदर कोतवाली क्षेत्र के रजदेपुर और फतेहउल्लाहपुर इलाके में मौजूद 6.30 करोड़ की अचल संपत्ति कुर्क की है।पुलिस प्रशासन ने गैंगस्टर एक्ट 14(1) के तहत आफसा अंसारी की सम्पत्ति सीज कर ली है।

About Post Author