राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का कर्त्तव्य है – फादर पी विक्टर

1 min read

राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का कर्त्तव्य है – फादर पी विक्टर

सेंट जॉन्स स्कूल,सिद्दीकपुर,जौनपुर में तिरंगा दिवस मनाया गया।विद्यालय में अध्यापक, अध्यापिकाओं एवं विद्यार्थियों ने देशभक्ति भावना से ओतप्रोत होकर इसमें भाग लिया।श्रीमती नुरूस सबा ने तिरंगा के इतिहास एवं महत्व पर प्रकाश डाला,श्रीमती दीप्ती कश्यप ने ‘विजयी विश्व तिरंगा’ गाया।

श्रीमती जया मिश्रा ने तिरंगे के सम्मान में एक कविता प्रस्तुत की।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर पी विक्टर ने बच्चों को सम्बोधित करते हुए कहा कि तिरंगा हमारी आन बान शान का प्रतीक है,इसके सम्मान पर कोई ठेस न पहुँचे हमें ऐसा कार्य करना चाहिए।

तिरंगे का मान तभी रहेगा जब हमारा देश मजबूत होगा।देश की मजबूती के लिए राष्ट्रीय एकता परमावश्यक है।तिरंगा विविध संस्कृतियों के मेल को दर्शाता है,इसलिए राष्ट्रीय एकता के लिए अनवरत कोशिश की जानी चाहिए।तिरंगा सहित राष्ट्रीय प्रतीकों का सम्मान हर नागरिक का कर्त्तव्य है।

विद्यालय की प्रार्थना सभा में तिरंगे के अतिरिक्त पर्यावरण संरक्षण के लिए वृक्षों के महत्व पर प्रकाश डाला गया।कक्षा 8 अ के विद्यार्थियों ने चिपको आंदोलन पर एक लघुनाटिका प्रस्तुत की।इसके बाद विद्यालय के छात्र-छात्राओं एवं शिक्षकों ने तिरंगा यात्रा निकाला।यह यात्रा विद्यालय परिसर से कोटवार रेलवे क्रासिंग तक रही।तिरंगा यात्रा में देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज गया।तिरंगा यात्रा में जनपद जौनपुर के बीएसएस डॉक्टर गोरखनाथ पटेल,राजा कृष्णदत्त महाविद्यालय में समाजशास्त्र विभागाध्यक्ष मनोज वत्स,डॉक्टर संदीप पांडेय,पत्रकार चंद्रेश यादव ने सहभागिता किया।

About Post Author

Copyright © All rights reserved 2020 बेबाक भारत | Newsphere by AF themes.
error: Content is protected !!