भाजपा ने हर वर्ग के लिए ईमानदारी-जिम्मेदारी से कार्य किया है-सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

भाजपा ने हर वर्ग के लिए ईमानदारी-जिम्मेदारी से कार्य किया है-सांसद वीरेन्द्र सिंह मस्त

केंद्र सरकार के आठ वर्ष के कार्यों से संबंधित पत्रक का किया गया विमोचन

गाजीपुर। अन्त्योदय लक्ष्यों को लेकर लगातार आठ वर्षों से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में काम कर रही भाजपा सरकार ने अतुलनीय उपलब्धि हासिल की है। यह बातें शुक्रवार को भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय पर “रिपोर्ट टू नेशन” कार्यक्रम में पत्रकारों से बात करते हुए भाजपा बलिया सांसद विरेंद्र सिंह मस्त ने कहीं।

उन्होंने केंद्र सरकार के लगातार आठ वर्षों के कार्यों का क्रमवार वर्णन करते हुए कहा कि देश हर क्षेत्र में विकास और सम्मान का उच्चतम मानक लक्ष्य को कैसे प्राप्त करें, इसका प्रयास हुआ है। देश में गांव, गरीब, किसान, मजदूर, युवा, बेरोजगारों को आत्मनिर्भर करने, देश स्वस्थ और सुरक्षित रहे, इसके लिए पीएम मोदी ने लगातार कार्य किया है और उसका परिणाम दिख रहा है। उन्होंने कहा कि गाजीपुर आजादी की लड़ाई लड़ने वाले लोगों का केंद्र रहा है और आज उन्हीं संघर्ष करने वाले लोगों का सपना साकार हो रहा है। जिस तरह के भारत का सपना हमारे पूर्वजों ने देखा था, वह मूर्त रुप ले रहा है।

उन्होंने कहा कि हमारी सरकार ने बिना किसी राजनैतिक विभेद के समाज के हर वर्ग के लिए ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य किया है। जिसके निमित्त प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के मंत्र के साथ पूर्ण कर रहे है। सांसद ने कहा कि हमारी सरकार और हमारे नेता जो कहते है, वह करते है और वह दिखता है। उन्होंने कहा कि लोगों के विकास में रेल, सड़क, चिकित्सा सहित विभिन्न क्षेत्रों में कार्य करते हुए देश का खजाना सुरक्षित है और विकास के लिए कार्य करना जनप्रतिनिधियों की जवाबदेही-जिम्मेदारी होती है। जिला प्रभारी अशोक मिश्रा ने कहा कि विगत आठ वर्षों में अटल लक्ष्यों को लेकर कार्य करने की प्रवृत्ति और पद्धति का आज परिणाम यह है कि भाजपा अपने कार्यों के बल पर जनता में विश्वास के साथ अपराजेय है।

जिला पंचायत अध्यक्ष सपना सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में देश और प्रदेश की जनता खुशहाल और समृद्ध हुई है। इस अवसर पर अशोक प्रजापति, अशोक कन्नौजिया, चांदनी देवी, चंदा देवी, अभय कुमार, चमेली देवी, सुरेश कश्यप, रमेश पासवान, सुदामा कन्नौजिया, सुनीता, सुमित्रा, लख्खी आदि को सरकार के विभिन्न योजनाओं के लाभार्थियों को अंगवस्त्र एवं पुष्प देकर सम्मानित किया गया। केंद्र सरकार के आठ वर्षों के कार्यों से संबंधित पत्रक का विमोचन किया गया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सरोज कुशवाहा, ओमप्रकाश राय, अखिलेश सिंह, प्रवीण सिंह, सोशल मिडिया संयोजक कार्तिक गुप्ता, आईटी संयोजक आलोक शर्मा, अच्छे लाल गुप्ता, श्यामराज तिवारी, संकठा मिश्रा, अजीत सिंह आदि उपस्थित रहे। संचालन जिला मीडिया प्रभारी शशिकांत शर्मा ने किया। अंत में जिलाध्यक्ष भानुप्रताप सिंह ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।

About Post Author